गोरखनाथ घाट: भगवान शिव की मूर्ति से लिपटा है 'नाग', वीडियो वायरल होने के बाद देखने उमड़ी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला गोरखपुर के राप्ती तट स्थित गुरु गोरखनाथ घाट का है। यह पहले राजघाट के नाम से जाना जाता था लेकिन उसका सुंदरीकरण होने के बाद से इसका नाम गुरु गोरखनाथ घाट पड़ गया।
यहां बने शिव मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति से लिपटे नाग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। बताया गया कि नाग महाशिवरात्रि के दिन से मंदिर के अंदर रह रहा है।
बता दें कि सीएम योगी के द्वारा राजघाट को साबरमती नदी के तर्ज पर सुंदरीकरण किया गया है। यह सीएम योगी का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। बीते महीने इसका उद्घाटन किया गया है। यहां गुरु गोरखनाथ घाट और रामघाट बनाया गया है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।