{"_id":"5e96a6b18ebc3e774850d364","slug":"bhojpuri-and-bollywood-star-bjp-mp-ravi-kishan-special-story-during-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockdown India: जानिए इस स्टार अभिनेता ने क्यों कहा- 600 फिल्म कर चुका हूं लेकिन नहीं देखा ऐसा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown India: जानिए इस स्टार अभिनेता ने क्यों कहा- 600 फिल्म कर चुका हूं लेकिन नहीं देखा ऐसा समय
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपने परिवार के साथ रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी, बॉलीवुड स्टार व गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन लॉकडाउन के दौरान लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अमर उजाला को बताया कि 600 फिल्म कर चुका हूं लेकिन ऐसा अजीबोगरीब समय कभी नहीं देखा।
2 of 5
MP Ravi kishan
- फोटो : इंस्टाग्राम।
सांसद रवि किशन ने बताया कि एक ओर सार्वजनिक जीवन में रहने के बावजूद कोरोना की लक्ष्मण रेखा पालन करने की बाध्यता है। इसके चलते उन्हीं से नहीं मिल सकते, जिनकी वजह से हमारा वजूद है। दूसरे राजनीतिक व्यस्तता के चलते जिस परिवार को समय देना मुश्किल था, उनके साथ अब अच्छा समय बीत रहा है।
3 of 5
MP Ravi kishan
- फोटो : इंस्टाग्राम।
उन्होंने कहा कि पत्नी प्रीति, बेटी रीवा, तनिष्का, ईशिता और बेटे सक्षम के साथ समाज सेवा में लगा हूं। मुंबई में भी जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। संसदीय क्षेत्र गोरखपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मदद की विशेष मुहिम चल रही है। अब तक 20 हजार किलोग्राम राशन बांटा जा चुका है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
MP Ravi kishan
- फोटो : इंस्टाग्राम।
सुपर स्टार या फिर कहे कलाकार होने का फायदा भी मिलता है। फेसबुक और ट्विटर के जरिए तमाम लोगों तक मदद पहुंचा रहा हूं। दो मोबाइल दिनभर घनघनाते रहते हैं। रोजाना सुबह भाजपा के मंडल अध्यक्षों से बात होती है। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भाजपा नेताओं से बात करनी है। क्षेत्रीय, महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
MP Ravi kishan
- फोटो : इंस्टाग्राम।
कोशिश यही है कि कोरोना संकट के इस दौर में कोई भूखा न रहने पाए। बचपन में दुख सहा है, इसलिए राशन का महत्व समझता हूं। सामाजिक दूरी का पालन करना है, इसलिए संवेदनशीलता से सेवा में लगा हूं। मां जड़ावती देवी गांव यानि जौनपुर में राशन बांटने में जुटी हुई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।