फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown India: जानिए इस स्टार अभिनेता ने क्यों कहा- 600 फिल्म कर चुका हूं लेकिन नहीं देखा ऐसा समय

Thu, 16 Apr 2020 09:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Apr 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in India Latest News Update in Hindi: Bhojpuri Actor And BJP MP Ravi Kishan special story during Lockdown
अपने परिवार के साथ रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।

भोजपुरी, बॉलीवुड स्टार व गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन लॉकडाउन के दौरान लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अमर उजाला को बताया कि 600 फिल्म कर चुका हूं लेकिन ऐसा अजीबोगरीब समय कभी नहीं देखा।

Lockdown in India Latest News Update in Hindi: Bhojpuri Actor And BJP MP Ravi Kishan special story during Lockdown
MP Ravi kishan - फोटो : इंस्टाग्राम।

सांसद रवि किशन ने बताया कि एक ओर सार्वजनिक जीवन में रहने के बावजूद कोरोना की लक्ष्मण रेखा पालन करने की बाध्यता है। इसके चलते उन्हीं से नहीं मिल सकते, जिनकी वजह से हमारा वजूद है। दूसरे राजनीतिक व्यस्तता के चलते जिस परिवार को समय देना मुश्किल था, उनके साथ अब अच्छा समय बीत रहा है।

Lockdown in India Latest News Update in Hindi: Bhojpuri Actor And BJP MP Ravi Kishan special story during Lockdown
MP Ravi kishan - फोटो : इंस्टाग्राम।

उन्होंने कहा कि पत्नी प्रीति, बेटी रीवा, तनिष्का, ईशिता और बेटे सक्षम के साथ समाज सेवा में लगा हूं। मुंबई में भी जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। संसदीय क्षेत्र गोरखपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मदद की विशेष मुहिम चल रही है। अब तक 20 हजार किलोग्राम राशन बांटा जा चुका है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown in India Latest News Update in Hindi: Bhojpuri Actor And BJP MP Ravi Kishan special story during Lockdown
MP Ravi kishan - फोटो : इंस्टाग्राम।

सुपर स्टार या फिर कहे कलाकार होने का फायदा भी मिलता है। फेसबुक और ट्विटर के जरिए तमाम लोगों तक मदद पहुंचा रहा हूं। दो मोबाइल दिनभर घनघनाते रहते हैं। रोजाना सुबह भाजपा के मंडल अध्यक्षों से बात होती है। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भाजपा नेताओं से बात करनी है। क्षेत्रीय, महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा रही है।

विज्ञापन
Lockdown in India Latest News Update in Hindi: Bhojpuri Actor And BJP MP Ravi Kishan special story during Lockdown
MP Ravi kishan - फोटो : इंस्टाग्राम।
कोशिश यही है कि कोरोना संकट के इस दौर में कोई भूखा न रहने पाए। बचपन में दुख सहा है, इसलिए राशन का महत्व समझता हूं। सामाजिक दूरी का पालन करना है, इसलिए संवेदनशीलता से सेवा में लगा हूं। मां जड़ावती देवी गांव यानि जौनपुर में राशन बांटने में जुटी हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed