फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ शाहमारूफ तक सिमटा बंद का असर और बाजार गुलजार, देखें दिनभर की हलचल

Wed, 29 Jan 2020 09:39 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 29 Jan 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
bharat bandh: gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 29 january 2020
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्ती करते पुलिस के जवान और बंद व खुली दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद का असर गोरखपुर जिले में सिर्फ शाहमारूफ तक ही सिमटकर रह गया है। इसके अलावा गोलघटर, रेती रोड, घंटाघर, नखास चौक की तकरीबन सभी दुकानें खुली हुई थी। एकाध दुकानें बीच बीच में कहीं बंद थी वह कोई जोर जबरदस्ती से नहीं बल्कि स्वेच्छा से।


उधर, एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने सभी प्रमुख चौराहे और गलियों में पुलिस बल की एहतियातन तैनाती की थी। बुधवार की सुबह ही एसएसपी ने पुलिस वालों को दोबारा उनकी ड्यूटी याद दिलाने हुए भेजा था। वहीं अफसर भी लगातार गश्त पर रहे।

जानकारी के मुताबिक बहुजन मुक्ति मोर्चा ने भारत बंद का एलान किया था। इसे लेकर मंगलवार की रात कुछ इलाकों में नागरिका संशोधन कानून को काला कानून बताते हुए पर्चे भी बांटे गए थे। पर्चे बांटे जाने के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई थी।

घंटाघर, नखास चौराहे पर पुलिस की सतर्कता ज्यादा दिखाई दी। यहां पर महिला सिपाहियों की भी तैनाती की गई थी। दरअसल, 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नखास पर ही विवाद हुआ था, तब पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा था।

इसे देखते हुए इस बार सभी चौराहों और गलियों में पुलिस की तैनाती तो की ही गई थी नखास और घंटाघर में विशेष सतर्कता बरती गई।



देखें आज की दिनभर की हलचल

पैडलेगंज से नौसड़ तक जाम, घंटों फंसे लोग

bharat bandh: gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 29 january 2020
देवरिया बाईपास के पास लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पुलिस लाइंस में होमगार्डों को बुलाए जाने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। बुधवार की सुबह से ही पैडलेगंज से नौसड़ तक जाम में लोग फंसे रहे। पुलिस वालों को सड़कों की यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए निर्देशित जरूर किया गया था मगर वह बेखबर बने रहे। जाम लंबा लग जाने के बाद दोपहर ग्यारह बजे के करीब पुलिस सक्रिय हुई और फिर 12 बजे होमगार्ड को ड्यूटी पर भेजा गया जिसके बाद आवागमन सुचारु पाया। इस दौरान तीन घंटे से अधिक तक वाहन जैसे तैसे ही जा सके।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एक संस्था द्वारा बंदी का एलान किया गया। इसे देखते हुए पुलिस जिले में सतर्क थी। होमगार्ड को भी आपात स्थिति के लिए पुलिस लाइंस बुला लिया गया था। जिस वजह से शहर में कुछ ही जगहों पर होमगार्ड बचे थे। नौसड़, ट्रांसपोर्ट नगर, रूस्तमपुर, देवरिया बाईपास पर किसी की ड्यूटी नहीं लगी थी इस वजह से सभी लोग अपने हिसाब से गाड़ी चलाने लगे और लंबा जाम लग गया। एसएसपी ने थाना पुलिस को ट्रैफिक की निगरानी को कहा था मगर उन्होंने कोई खास ध्यान नहीं दिया।
....
होमगार्ड पुलिस लाइंस में थे इस वजह से कुछ देर के लिए परेशानी हुई थी। जाम की सूचना आते ही वहां पर यातायात पुलिस को भेजकर जाम खुलवाया गया।
आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी ट्रैफिक

शाहमारूफ की सभी दुकानें बंद

bharat bandh: gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 29 january 2020
बड़ी मस्जिद के पास शाहरुफ में बंद दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की सुबह बाजार खुलने से पहले ह पुलिस की मौजूदगी से व्यापारियों को सुुरक्षा का एहसास हो गया और रोज की तरह ही वह समय से अपनी दुकानें खोले। शहर का कोई ऐसा प्रमुख बाजार नहीं था, जहां की दुकानें नहीं खुली थी और गुलजार ना हो।

रेती और नखास पर एकाध दुकानें बंद दिखी मगर वह भी व्यापारियों ने खुद ही बंद किया था। शाहमारूफ की सभी दुकानें बंद थी। हालांकि व्यापारी अपने दुकानों के बाहर मौजूद थे और आने वाले ग्राहक को अगले दिन बुला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
bharat bandh: gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 29 january 2020
सीएए के समर्थन में हवन पूजन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
गोलघर काली मंदिर के सामने CAA के समर्थन में बुद्धि शुद्धि यज्ञ करते मां बासमती सेवा संस्थान के लोग ताकि CAA का विरोध करने वाले लोगों को सद्बुद्धि आए।
विज्ञापन

सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम

bharat bandh: gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 29 january 2020
सर मांउट इंटरनेशनल स्कूल में विदाई समारोह में शामिल छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती पूजन और बारहवीं के विद्यार्थियों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने भांगड़ा, रॉक बैंड और रैंप वॉक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को मुग्ध कर दिया।

आकर्षण का केंद्र पटियाला गर्ल्स के ‘....... मेरा नखरा ए तिक्खी तलवार वरगा’, ‘लेेंबॉर्गिनी ते लांदा फिरे गेड़िया’ पर प्रस्तुत नृत्य रहा। इसके बाद ‘सेम टाइम सेम जगह’ गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने समारोह का ऊंचाई प्रदान की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed