अगर इस त्योहार आप कोई भी गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो तकरीबन सभी बैंक आपके लिए बांहें फैलाए खड़े हैं। विभिन्न प्रकार के बोनांजा ऑफर के जरिए बैंक आपको इन खुशियों को ‘खरीदने’ में मददगार बनने को तैयार बैठे हैं। बस नाम मात्र का डाउन पेमेंट करके आप अपने घर अपनी गाड़ी ले जा सकते हैं। ‘खाली हाथ आइए और वाहन लेकर जाइए।’
त्योहार की खुशियों को बढ़ा रहे हैं बैंकों के 'बोनांजा ऑफर', यहां खाली हाथ आइए, वाहन लेकर जाइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिवल ऑफर
बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से होम और कार लोन पर खास छूट दी जा रही है। ‘बड़ौदा होम लोन’ और ‘बड़ौदा कार लोन ’ की मौजूदा ब्याज दरों पर बैंक 0.25 फीसदी की छूट उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा बैंक प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ली जा रही है। इस ऑफर का लाभ लोन को बैंक में ट्रांसफर करने पर भी उठाया जा सकेगा। होम लोन पर ब्याज 6.85 प्रतिशत और वाहन लोन में ब्याज दर 7.10 वार्षिक की दर से देना होगा। हालांकि सीआईबीआईएल (सीबिल) स्कोर के अनुसार इसमें कुछ परिवर्तन संभव है। पूरे त्योहार के दौरान यह ऑफर उपलब्ध है।
31 दिसंबर तक उठा सकते हैं पीएनबी के बोनांजा ऑफर का लाभ
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव बोनांजा ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत बैंक अपने कुछ बड़े रिटेल प्रोडक्ट जैसे कि होम लोन, कार लोन आदि पर सभी तरह के अपफ्रंट, प्रोसेसिंग चार्ज और डॉक्यूमेंट चार्ज नहीं ले रहा है। जिन्होंने होम लोन लिया हुआ है और अगर वो कार लोन लेना चाहते हैं तो मात्र 7.30 प्रतिशत की दर से लोन मिल जाएगा। ग्राहक इस ऑफर का फायदा शाखाओं या डिजिटल चैनल के जरिए 31 दिसंबर 2020 तक ले सकते हैं। इसके अलावा डिफेंस, पैरा मिलिट्री और राज्य पुलिसकर्मियों के लिए भी रियायती दर पर लोन उपलब्ध हैं। उन्हें मात्र 7.30 प्रतिशत की दर से लोन पर ब्याज देना होगा।
योनो एप से लोन लेने पर फेस्टिव सीजन में मिलेगी विशेष छूट
भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम पीसी बरोड़ ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया होम लोन, कार, गोल्ड और पर्सनल लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी माफ करने का निर्णय लिया है। यानी अगर आप घर खरीद रहे हैं तो आपको कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। आवास लोन पर ब्याज दर 6.95 प्रतिशत और वाहन लोन पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत देना होगा। 30 लाख से एक करोड़ तक के ऋण राशि पर 0.10 प्रतिशत की विशेष छूट और योनो से आवेदन करने पर 0.05 प्रतिशत की छूट यानी कुल 0.15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं अगर कोई ग्राहक योनो एप से लोन अप्लाई करता है तो और उनकी सीआईबीआईएल रेटिंग होने पर 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट यानी मिलेगी यानी उसे केवल सात प्रतिशत की दर से ब्याल देना होगा लगेगा। आवास ऋण का फायदा 31 दिसंबर तक और वाहन ऋण ऑफर का फायदा 31 जनवरी तक उठाया जा सकता है।
सेंट्रल बैंक 31 दिसंबर तक दे रहा है फेस्टिवल ऑफर
भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एलबी झा ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी त्योहार के मौसम में ग्राहकों को उनके सपनों को हकीकत बनाने में सहयोगी बनने को तैयार है। त्योहार के इस मौसम में बैंकों द्वारा विशेष प्रकार की छूट दी जा रही है। घर, कार आदि का लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस से लेकर ब्याज दर में बैंक द्वारा काफी राहत दी जा रही है। जहां होम लोन, कार लोन आदि के लिए कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। वहीं सभी तरह के लोन के लिए ब्याज दर में कुछ छूट दी जा रही है। वाहन लोन के लिए 7.25 प्रतिशत से लेकर 7.65 प्रतिशत की दर से ब्याज चुकाना होगा। वहीं हाउसिंग लोन के लिए 6.85 प्रतिशत से 7.35 प्रतिशत ब्याज निर्धारित किया गया है। इस ऑफर का लाभ 31 दिसंबर तक उठाया जा सकता है।