गोरखपुर में कोरोना के घटते मरीजों की संख्या के बीच मौतों का आंकड़ा भी नीचे आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। मई में जहां संक्रमितों की मृत्यु दर 7.5 फीसदी दर्ज की गई थी, वहीं अक्तूबर में यह 1.64 फीसदी तक आ गई।
यूपी के इस जिले में सिर्फ एक फीसदी रह गया संक्रमितों की मौत का आंकड़ा, जानिए कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग का मानना है कि नवंबर माह के जाते-जाते यह संख्या भी खत्म हो जाएगी। क्योंकि इसे लेकर बीआरडी ने तैयारियां कर ली हैं। 300 बेड के सुपर स्पेशियालटी ब्लॉक में मेडिसिन के ज्यादातर डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है, जिससे की मौतों को रोका जा सके।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि होम आइसोलेट मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है। 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग मरीजों को लेवल टू के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
होम आइसोलेट मरीजों को जरा सा भी दिक्कत होने पर तत्काल उन्हें बीआरडी या फिर 100 बेड टीबी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। यही वजह है कि काफी हद तक मौतों की संख्या थम गई है। उद्देश्य है कि एक फीसदी का आंकड़ा भी नवंबर माह तक खत्म किया जाए।
माह मौतें
मई 7.5 फीसदी
जून 3.79 फीसदी
जुलाई 2.4 फीसदी
अगस्त 1.41 फीसदी
सिंतबर 1.05 फीसदी
अक्तूबर 1 फीसदी