{"_id":"5eeb7b9e6bde4d46b94abd54","slug":"arsenic-album-30-is-effective-in-rescue-from-corona","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Tips: 15 हजार से अधिक लोगों में बांटी गई ये दवाई, इसके सेवन से बढ़ रही है प्रतिरोधक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Tips: 15 हजार से अधिक लोगों में बांटी गई ये दवाई, इसके सेवन से बढ़ रही है प्रतिरोधक क्षमता
नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:47 PM IST
सार
कोरोना से बचाव में कारगर है आर्सेनिक एल्बम-30
दवा खाने वाले लोगों की इम्युनिटी मिली बढ़िया
विज्ञापन
1 of 5
कोरोनावायरस टिप्स।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयुष मंत्रालय की मीठी गोली आर्सेनिक एल्बम-30 कोरोना संक्रमण से बचाव में कारगर साबित हो रही है। जिले में करीब 15000 से अधिक लोगों को यह दवा दी गई है। दवा खाने वालों की इम्युनिटी बढ़िया मिली है। इसे लेकर नोएडा और लखनऊ के होम्योपैथ रिसर्च सेंटर में शोध भी हुए हैं। शोध में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों ने दवा का सेवन किया, उन्हें किसी तरह के कोई साइड इफेक्ट नहीं हुए।
2 of 5
कोरोनावायरस टिप्स।
- फोटो : पीटीआई
गुजरात, मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए शुरुआती दौर में लोगों को आर्सेनिक एल्बम-30 दवा दी गई थी। नतीजे बेहतर मिले तो आयुष मंत्रालय की ओर से देश के सभी राज्यों में दवा को बांटने का फैसला लिया गया।
3 of 5
कोरोनावायरस टिप्स।
इसके बाद मार्च माह से जिले में भी दवा बांटना शुरू किया गया। जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि अब तक 15000 से अधिक लोगों को यह दवा दी जा चुकी है। इसके नतीजे बेहतर रहे हैं। यही वजह है कि यह दवा काफी डिमांड में है। बताया कि ट्रायल में यह बात भी सामने आई है, जिन लोगों ने दवा की खुराक ली, उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरोनावायरस टिप्स।
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा और लखनऊ में हुआ शोध
डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि नोएडा और लखनऊ में होम्योपैथी का रिसर्च सेंटर है। इन दोनों सेंटरों में इस दवा पर शोध किया गया है। लखनऊ में 10,000 लोगों को यह दवा दी गई। नतीजे बेहतर आए हैं। दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं मिला है। यह दवा जीआरपी के सिपाहियों को भी दी गई। जिन सिपाहियों ने यह दवा नहीं खाई थी, उनमें से कुछ कोरोना की चपेट में भी आए।
विज्ञापन
5 of 5
कोरोनावायरस टिप्स।
- फोटो : PTi
अन्य रोगों से बचाव में भी कारगर
डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि यह दवा कई मर्ज को ठीक करने में माहिर है। विभिन्न संक्रामक रोगों में बचाव के लिए इस दवा का उपयोग किया जा सकता है। इनमें बुखार, निमोनिया जैसे रोग शामिल हैं। इन रोगों में दवा का सेवन करने से काफी हद तक राहत मिलती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।