{"_id":"5e634b8a8ebc3ec75f4f78e6","slug":"army-soldier-died-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फोरलेन पर पोल से टकराकर गिरा आर्मी का जवान, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फोरलेन पर पोल से टकराकर गिरा आर्मी का जवान, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Mar 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर्मी जवान परीक्षा देने जा रहा था।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक आर्मी जवान की मौत सड़क हादसे में हो गई। बताया जा रहा है कि जवान बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
2 of 5
फोरलेन पर कई दिनों से बिजली का पोल गिरा हुआ था।
- फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरा मामला
चिलुआताल थाना के मजनू चौकी अंतर्गत गौराखाश गांव के सामने कॉलेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर कुछ दिनों पहले बिजली का पोल गिरा हुआ था। शनिवार सुबह उसी पोल से टकराकर एक युवक सड़क पर गिरा और पीछे से आ रहा ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
3 of 5
पोल से टक्कर होने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया।
- फोटो : अमर उजाला।
मृतक की पहचान दिलीप पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम हरखपुरा खजुही थाना पनियरा जनपद महराजगंज के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने अंबा केपीएसबीपी कॉलेज, हरिहरपुर, संतकबीरनगर जा रहा था कि बीच रास्ते में गिरे पोल से टकराकर गिर गया। पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गाड़ी के नंबर से मृतक की पहचान हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
राहगीरों ने घायल अवस्था में उसे देखकर 112 नंबर पर सूचना दी लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने गाड़ी नंबर से पता लगाया तब मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने घरवालों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
5 of 5
मृतक आर्मी जवान।
- फोटो : अमर उजाला।
घरवालों ने बताया, 'मृतक आर्मी में था। वह अपने ससुराल में रहकर बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा दे रहा था। इसके लिए उसने 25 दिन की छुट्टी भी ली हुई थी।' फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।