फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस की जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-लखनऊ, गोरखपुर में ही मिलेगी खास सुविधा

Sat, 07 Mar 2020 05:47 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Mar 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
coronavirus test Sample will start in BRD medical college gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लिया जा सकेगा मरीजों का सैंपल। - फोटो : अमर उजाला

कोरोनावायरस के संक्रमण की जांच के लिए मरीजों को लखनऊ या दिल्ली नहीं जाना पडे़गा। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ही मरीज का सैंपल लिया जा सकेगा। इसके लिए कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की तरफ से किट की व्यवस्था की गई है।

coronavirus test Sample will start in BRD medical college gorakhpur
Coronavirus - फोटो : अमर उजाला।

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि जांच के लिए जो किट चाहिए वह कॉलेज प्रशासन के पास है। हालांकि जांच के लिए किट के जरिए लिए गए नमूने को पुणे भेजना होगा। कोरोनावायरस को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। आगरा और दिल्ली में मरीजों की पुष्टि के बाद चौकसी और भी बढ़ा दी गई है।

coronavirus test Sample will start in BRD medical college gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति की जांच के लिए उसे कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तकरीबन 500 जांच किट उपलब्ध करा दिए गए हैं। माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने यह किट तैयार की है। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में बेडों की संख्या 10 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus test Sample will start in BRD medical college gorakhpur
कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम में जुटा स्वास्थ्य विभाग। - फोटो : अमर उजाला

गले से लार निकालकर होती है कोरोना संक्रमण की जांच
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच का तरीका बिल्कुल अलग है। इसकी जांच खून के सैंपल से नहीं होती। जांच के लिए गले के अंदर की लार लिया जाता है। इसे तीन अलग-अलग डब्बों में रखा जाता है। इसके बाद इन तीनों डब्बों से इतर एक और कंटेनर में लार को रखा जाता है। फिर इन चारों डब्बों को थर्माकोल के बॉक्स में पैक कर जांच के लिए पुणे भेजा जाता है।

विज्ञापन
coronavirus test Sample will start in BRD medical college gorakhpur
Corona virus - फोटो : अमर उजाला।
जिला अस्पताल में भी बढ़ी बेड की संख्या
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर अस्पताल प्रशासन ने भी आइसोलेशन वार्ड में बेड की संख्या बढ़ा दी है। एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि पहले जहां पांच बेड थे। अब वहीं अब 18 बेड और बढ़ने के बाद कुल बेडों की संख्या 23 हो गई है। वार्ड में स्टाफ नर्स सहित डॉक्टरों की भी ड्यूटी लगा दी गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed