फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: कोरोना से संक्रमण के बाद 90 प्रतिशत लोगों में बन रही एंटीबॉडी, डॉक्टर दे रहे ये खास सलाह

Sun, 06 Jun 2021 09:21 AM IST
vivek shukla नीरज मिश्र, गोरखपुर।
नीरज मिश्र, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 06 Jun 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
Antibodies made in 90 percent of people after infection with corona special advice given by doctor
एंटीबॉडी परीक्षण - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना से जंग जीत चुके लोगों को कम से कम 90 दिनों तक टीकाकरण के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। संक्रमण के बाद 90 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बन रही है। एंटीबॉडी टाइटर टेस्ट में इसकी तस्दीक भी हुई है। संक्रमित होने के बाद निजी लैबों में प्रतिदिन आठ से 10 लोग एंटीबॉडी टाइटर टेस्ट करवा रहे हैं। ऐसे लोगों के शरीर में एंटीबॉडी विकसित मिली है।


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष व वायरोलॉजिस्ट डॉ अमरेश सिंह बताते हैं कि एक बार अगर कोई व्यक्ति संक्रमित हो जाता है, तो वायरोलॉजी के अनुसार उसे वैक्सीनेशन की जरूरत तत्काल नहीं होती है। ऐसे लोग कम से तीन महीने तक इंतजार करें। एंटीबॉडी टाइटर टेस्ट के जरिए लोग पता भी कर सकते हैं कि उनके शरीर में एंटीबॉडी बनी है या नहीं। अगर व्यक्ति संक्रमित नहीं हुआ है और उसे वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, तो ऐसे लोग तत्काल एंटीबॉडी टाइटर टेस्ट न कराएं।
Antibodies made in 90 percent of people after infection with corona special advice given by doctor
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
दो डोज लगने के 15 से 20 दिनों बाद टेस्ट कराकर पता कर सकते हैं कि शरीर में एंटीबॉडी कितनी बनी है। हालांकि यह जांच महंगी है।
Antibodies made in 90 percent of people after infection with corona special advice given by doctor
डॉ. अमरेश सिंह - फोटो : अमर उजाला।
पहली डोज लगने के बाद संक्रमित हुए तो न कराएं टेस्ट
डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि अगर पहली डोज लगने के बाद कोई संक्रमित हो जाता है, तो उसे एंटीबॉडी टाइटर टेस्ट की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग ठीक होने के करीब तीन माह बाद ही दूसरी डोज लें। संक्रमण के बाद उनके अंदर एंटीबॉडी बन चुकी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Antibodies made in 90 percent of people after infection with corona special advice given by doctor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रतिदिन आठ से 10 लोग करा रहे एंटीबॉडी टाइटर टेस्ट
लाइफ डायग्नोस्टिक के निदेशक डॉ अमित गोयल ने बताया कि दूसरी लहर के बाद लोग एंटीबॉडी टाइटर टेस्ट करा रहे हैं। प्रतिदिन आठ से 10 लोग यह टेस्ट कराने पहुंच रहे हैं। इसमें अधिकतर संक्रमण से ठीक होने वाले हैं। ऐसे 90 से 95 प्रतिशत लोगों के शरीर में एंटीबॉडी बनी पाई गई है। ऐसे भी लोग आ रहे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। ऐसे लोगों के शरीर में भी एंटीबॉडी मिल रही है। जबकि पहली लहर में यह संख्या न के बराबर थी।
विज्ञापन
Antibodies made in 90 percent of people after infection with corona special advice given by doctor
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
पहली लहर में बीआरडी में आए थे 100 एंटीबॉडी किट
डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि पहली लहर में 100 एंटीबॉडी किट बीआरडी में जांच के लिए मंगाई गई थी। जांच में संक्रमित हुए डॉक्टरों और कर्मियों में एंटीबॉडी पाई गई थी। इस बार किट की मांग की गई है, लेकिन अभी तक मिली नहीं है। किट मिलते ही बीआरडी में एंटीबॉडी जांच की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed