फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला लाइव: कोरोना से बेखौफ हैं पेट्रोल पंप कर्मचारी, नहीं लगा रहे मास्क

Tue, 11 Jan 2022 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jan 2022 11:08 AM IST
सार

सामुदायिक संक्रमण का कारण बन सकते हैं नोजल मैन, शहर के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर नहीं हो रहा कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन।

विज्ञापन
Amar Ujala Live Petrol pump employees afraid of Corona not wearing masks
गोरखपुर में कोरोना: इंद्रानगर, पैडलेगंज - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संक्रमण तेजी पकड़ रहा है, लेकिन शहर के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी इससे बेखौफ नजर आ रहे हैं। सोमवार को शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर वाहनों में ईंधन भरने वाले कर्मचारी (नोजल मैन) बिना मास्क के ही काम करते नजर आए। उनमें इस बात को लेकर खौफ नजर नहीं आया कि कोई संक्रमित ग्राहक उन्हें भी संक्रमित कर सकता है और वे सामुदायिक संक्रमण का कारण बन सकते हैं। पेट्रोल लेने वाले ज्यादातर ग्राहक भी बिना मास्क ही नजर आए।



मोहद्दीपुर चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बिना मास्क पहने ही तेल भरते और पैसा लेते कर्मचारियों को कुछ  ग्राहकों ने मास्क लगाने की सलाह दी, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया। शहर में कुछ पेट्रोल पंपों पर एक आध कर्मचारी ही मास्क पहन कर काम करता नजर आए। फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार पेट्रोल पंपों को कम्युनिटी स्प्रेड (सामुुदायिक संक्रमण फैलने) वाला स्थान मानते हैं।


 

Amar Ujala Live Petrol pump employees afraid of Corona not wearing masks
गोरखपुर में कोरोना: बेतियाहाता - फोटो : अमर उजाला।

उनके अनुसार, पंप पर हर समय दस-पंद्रह ग्राहक मौजूद रहते हैं। ऐसे में यदि कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन नहीं किया गया तो यहां से संक्रमण तेजी से फैल सकता है। यदि एक नोजल मैन किसी संक्रमित ग्राहक के संपर्क में आकर संक्रमित हो गया तो छह से आठ घंटे की ड्यूटी में वह बहुत सारे ग्राहकों को संक्रमित कर सकता है।

 

Amar Ujala Live Petrol pump employees afraid of Corona not wearing masks
गोरखपुर में कोरोना: टाउन हॉल - फोटो : अमर उजाला।

सख्ती से लागू होगा नियम

उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन शाही ने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर नोजल मैन सहित सभी कर्मचारियों को कोरोना गाइडलाइंस, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और टचलेस ट्रांजेक्शन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सोमवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पेट्रोल पंपों पर कस्टमर-डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुए। संभव है कि केक काटने या सेलीब्रेट करने के दौरान कर्मचारियों ने मास्क उतारा हो। अन्यथा सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर ही काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Live Petrol pump employees afraid of Corona not wearing masks
गोरखपुर में कोरोना: (टाउन हॉल) - फोटो : अमर उजाला।

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विश्व नारायण सिंह ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नोजल मैन सहित सभी कर्मचारियों को मास्क पहनने का आदेश दस दिन पहले ही जारी किया जा चुका है। सभी पंपों पर इसे सख्ती से लागू भी किया जाए, यह सुनिश्चित कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
Amar Ujala Live Petrol pump employees afraid of Corona not wearing masks
गोरखपुर में कोरोना: लालडिग्गी पार्क। - फोटो : अमर उजाला।

डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का सभी को 100 फीसदी पालन करना है। सार्वजनिक स्थानों, दुकान, मॉल, पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर इसका विशेष ध्यान देना है। खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य तौर पर मास्क लगाना है। सभी पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी अनिवार्य तौर पर मास्क लगाएं, इसके निर्देश दिए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed