दिवंगत नेता का गैलेंट इस्पात लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चंद्रप्रकाश अग्रवाल से खास लगाव था। इसकी पुष्टि खुद चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने की और कहा कि अमर सिंह जिंदादिल, मददगार इंसान थे।
2 of 5
गैलेंट इस्पात लिमिटेड का शिलान्यास करते तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व अमर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
जब यूपी औद्योगिक विकास बोर्ड के अध्यक्ष थे तो गोरखपुर में गैलेंट समूह का प्रतिष्ठान स्थापित कराने में बड़ा योगदान दिया। कहा जाए तो उन्हीं की वजह से 2005-2006 के दौरान गोरखपुर में गैलेंट इस्पात की स्थापना हुई। गोरखपुर के लिटरेरी फेस्ट में आए तो हमारे घर पर ही रुके थे। तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
3 of 5
अमर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंगापुर इलाज कराने जा रहे थे तो भी नई दिल्ली में मुलाकात हुई थी। व्हील चेयर पर बैठकर भी मुस्कुरा रहे थे। कहा कि चंद्र प्रकाश जी तीन महीने में इलाज कराके आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनका व्यक्तिगत स्नेह मिलता था।
4 of 5
Amar singh
- फोटो : अमर उजाला
दिवंगत नेता कई बार गोरखपुर आए थे। 2017 में गोरखपुर के लिटरेरी फेस्ट में भी आना हुआ था। सेंट एंड्रयूज कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वेबाक राय रखी थी।
5 of 5
Amar singh
- फोटो : अमर उजाला।
वह आखिरी बार 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा के भाई वैभव मिश्रा की सगाई में आए थे। तब बयान दिया था कि जिन्ना के प्रशंसक देशभक्त नहीं हो सकते हैं।