{"_id":"5e1563aa8ebc3e87d61599c2","slug":"singer-sonu-nigam-alka-yagnik-anuradha-paudwal-bharat-sharma-raju-shrivastava-visit-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘हम गोरखपुर आ रहे हैं...’बॉलीवुड सितारों के वीडियो संदेश जारी, देखें कौन-क्या बोला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हम गोरखपुर आ रहे हैं...’बॉलीवुड सितारों के वीडियो संदेश जारी, देखें कौन-क्या बोला?
Fri, 10 Jan 2020 10:53 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत सुरों और हास्य व्यंग्य से गुदगुदाने के लिए गोरखपुर की सरजमीं पर आने वाले सितारों ने अपना-अपना वीडियो संदेश जारी कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को गोरखपुर महोत्सव में पहुंचने की अपील की है। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम, अल्का याज्ञनिक, अनुराधा पौडवाल और भोजपुरी लोकगायक भरत शर्मा व्यास ने वीडियो संदेश जारी किए।
Sonu Nigam
- फोटो : file photo
सितारों ने डेढ़ मिनट के वीडियो में कहा कि ‘हम गोरखपुर आ रहे हैं। आप का भरपूर मनोरंजन करेंगे, फूल मस्ती होगी। हमें भी उत्सकुता है वहां आने की और अपने हुनर के प्रदर्शन की।’
सोनू निगम, अल्का याज्ञनिक और अनुराधा पौडवाल ने जहां दर्शकों को बॉलीवुड नाइट में शामिल होने का निमंत्रण दिया है, तो वहीं भरत शर्मा व्यास ने भोजपुरी नाइट का।
सोनू निगम, अल्का याज्ञनिक और अनुराधा पौडवाल ने जहां दर्शकों को बॉलीवुड नाइट में शामिल होने का निमंत्रण दिया है, तो वहीं भरत शर्मा व्यास ने भोजपुरी नाइट का।
राजू श्रीवास्तव
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने कहा है कि गोरखपुर वालों को गुदगुदाने के लिए उन्होंने एक से बढ़कर एक नायाब व्यंग्य तैयार किए हैं। बता दें कि गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत 11 जनवरी को बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा। इसमें गायिका अल्का याज्ञनिक अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल
- फोटो : amar ujala
वहीं 12 जनवरी को लोकगायक भरत शर्मा व्यास भोजपुरी लोकगीतों से माटी की खुशबू बिखेरते नजर आएंगे। 13 जनवरी को एकबार फिर बॉलीवुड नाइट में सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल प्रस्तुति देंगी। इसी दिन हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव लोगों को अपने व्यंग्य प्रस्तुति से लोगों को गुदगुदाएंगे।