उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर में मतदान जारी है। गोरखपुर बस्ती मंडल में दिग्गज नेताओं ने लाइन में लगकर मतदान किया है। बता दें कि मतदान करने के लिए मतदाता पहचान पत्र के विकल्प रूप में इसका प्रयोग किया जा सकता है।
- आधारकार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- बैंको/ डाकघरों के फोटोयुक्त पासबुक
- श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
- भारतीय पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- एनपीआर के तहत आरजीआई से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड
- फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
- सरकार, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र
- सांसदों, विधायको, विधानपरिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
- यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड।

2 of 17
वोट देने के बाद हाथ पर निशान दिखाते राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला साथ में उनकी पत्नी जानकी शुक्ला, राजेश पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैंने अपना वोट दिया है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के लिए बहुत कुछ किया है। भाजपा 300 के पार जाकर अपनी सरकार बनाएगी।
3 of 17
बस्ती में मतदान करने के बाद सांसद हरीश द्विवेदी।
- फोटो : अमर उजाला।
मॉकपोल के बाद शुरू हुआ मतदान
बस्ती जिले में विधानसभा चुनाव के छठें चरण के लिए जिले में वोटिंग बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से जारी है। पहले मॉक पोल हुआ, इसके सकुशल पूर्ण होने के बाद मतदान शुरू हुआ। कुल 2470 बूथों पर 19 लाख आठ हजार 43 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वहीं, इस बार मतदान करने आए वोटरों के लिए कुछ खास बूथ बनाए गए हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जिले के एक मॉडल बूथ को गुब्बारों से बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। साथ ही इस बूथ पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। वोट करने आए मतदाता सेल्फी लेते दिखाई दिए। मॉडल बूथ पर लोगों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया बना है। वेटिंग एरिया में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां रखी गई हैं। पहली बार वोट डालने वालों का पहला अनुभव यादगार रहे, उसके भी इंतजाम किए गए हैं। उन्हें कार्ड दिया जा रहा है।
बस्ती की डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि हम चुनाव को एक पर्व की तरह मना रहे हैं। लोग खुशी के माहौल में आ रहे हैं। उनके लिए वेटिंग एरिया बना हुआ है। मतदान के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। चुनाव को लेकर जिले में 2470 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से पांच सखी व 56 मॉडल बूथ हैं। साथ ही सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है। लगातार निगरानी की जा रही है। डीएम ने अपील की है कि अधिक संख्या में लोग वोटिंग के लिए आएं।
4 of 17
मतदान के लिए लाइन में लगे डुमरियागंज विधायक
- फोटो : अमर उजाला।
मतदान के लिए लाइन में लगे डुमरियागंज विधायक
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी व हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह मतदान के लिए सुबह पोलिंग स्टेशन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शाहपुर पहुंचे। यहां मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी, विधायक राघवेंद्र सिंह बिना देरी किए लाइन में खड़े हो गए और अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। उन्हें वोट डालने के लिए लाइन में खड़ा देख मतदाता में भी उत्साह बढ़ गया।
5 of 17
मतदान के बाद शलभ मणि त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला।
पत्रकारिता से राजनीति में आए शलभ मणि त्रिपाठी देवरिया जिले के सदर विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर वो चुनाव लड़ रहे हैं।