गोरखपुर में दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को जब पहरा हटा तो हर सड़क, बाजार से लेकर शॉपिंग मॉल तक भीड़ लग गई। जिन सड़क-चौराहों पर शनिवार और रविवार को सन्नाटा पसरा था, वहां पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
तस्वीरें: दो दिन जिन सड़क, बाजारों में सन्नाटा, वहां दिनभर लगा रहा जाम, होती रही धक्का-मुक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलचिलाती धूप में भी तमाम लोगों ने घरों से बाहर निकलने में गुरेज नहीं की। शादियों में भी दो दिन की तुलना में ज्यादा शोर-शराबा और भीड़ दिखाई पड़ी। तारामंडल रोड पर तो शाम के वक्त एक के बाद एक बरात निकलने की वजह से जाम लग गया।
सुबह 10 बजे ही रुस्तमपुर से नौसड़ रोड पर सोमवारी जाम दिखाई पड़ा। इसी तरह महेवा गल्ला मंडी, साहबगंज समेत कई प्रमुख बाजारों और शॉपिंग मॉल में भी सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। रात आठ बजे नाइट कर्फ्यू शुरू होने तक सब्जी मंडी, मॉल आदि में लोग घूमते और खरीदारी करते नजर आए।
वहीं, जिले में शराब की ज्यादातर दुकानों के सुबह शटर उठते ही भीड़ लग गई। कई दुकानों पर देर शाम तक कतार ही नहीं टूटी। शहर में बैंक रोड, सिविल लाइन, गोलघर, मेडिकल रोड, वरदायिनी चौराहा, भगत चौराहा, सिक्टौर आदि इलाकों के साथ ही देहातों की शराब की दुकानों पर भी खूब भीड़ लगी रही।
संक्रमण तेजी से बढ़े
तेजी से संक्रमण बढ़ने और संसाधनों के अभाव में लोगों के दम तोड़ने के बाद भी कई लोग सबक नहीं ले रहे। बिना जरूरत के भी तमाम लोग अभी भी घर से बाहर निकल जा रहे और सड़कों, चौराहों पर घूम रहे या फिर चाय-पानी की दुकानों पर बतकही कर रहे। ऊंचवा, इस्माइलपुर, हुंमायूपुर, जाफरा बाजार, रेती, माया बाजार, छोटे काजीपुर समेत शहर के कई पश्चिमी इलाकों में अभी भी लोग मास्क पहनना जरूरी नहीं समझ रहे। कई तो ऐसे हैं जो मुंह से नीचे गले में मॉस्क फंसाए रह रहे और पुलिस को देख थोड़ी देर के लिए मुंह पर उसे चढ़ा लेते हैं।