{"_id":"615030108ebc3effe35c86f4","slug":"adopt-babbar-lion-of-pm-modi-gujarat-in-cm-city-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: सीएम सिटी में गोद लीजिए पीएम मोदी के गुजरात का बब्बर शेर, चुकानी होगी ये कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: सीएम सिटी में गोद लीजिए पीएम मोदी के गुजरात का बब्बर शेर, चुकानी होगी ये कीमत
Sun, 26 Sep 2021 02:10 PM IST
vivek shukla
रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर में बब्बर शेर पटौदी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में अब वन्यजीव प्रेमी प्रतिदिन के हिसाब से पीएम मोदी के राज्य गुजरात के बब्बर शेरों को गोद ले सकेंगे। गुजरात के शकरबाग प्राणि उद्यान से चिड़ियाघर लाए गए नर बब्बर शेर पटौदी व मादा मरियम को गोद लेने के लिए अब 2333 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देने होंगे। अभी तक तीन महीने के लिए गोद लेने पर दो लाख दस हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे। गोद लेकर इनके साथ आप अपने खास दिन को भी यादगार बना सकते हैं। पिछले हफ्ते ही प्राणि उद्यान ने इस एक दिन के गोद लेने वाली योजना का शुभारंभ किया है।
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
प्राणि उद्यान के निदेशक राजामोहन ने बताया कि पहले शेरों को तीन, छह महीने और साल भर के लिए गोद लेने का नियम था। इसमें करीब दो लाख रुपये से अधिक का खर्च आता था। ऐसे में लोगों का मन करे तो भी वे मोटी रकम की वजह से शेर को गोद नहीं ले पाते थे। ऐसे में प्रबंधन ने वन्यजीव प्रेमियों को प्राणि उद्यान का दोस्त बनाने का फैसला लिया है। इसके तहत अब शेर, तेंदुए के अलावा अन्य वन्य जीवों को कोई भी प्रतिदिन के हिसाब से गोद ले सकता है।
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह, माता-पिता के जन्मदिन समेत खुशी के अन्य अवसर पर इन वन्य जीवों को गोद ले सकते हैं। उसी दिन गोद लिए वन्य जीव के बाडे़ के सामने अपनी फोटो भी खिंचवा सकते हैं। उनका प्रवेश शुल्क निशुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
गुजरात से लाए गए हैं बब्बर शेर
उद्घाटन के करीब एक वर्ष पहले ही बब्बर शेरों को गुजरात के शकरबाग प्राणि उद्यान से लाकर इटावा लायन सफारी में रखा गया था। यहां, उन्हें गोरखपुर प्राणि उद्यान के मौसम के अनुकूल ढालने के अलावा खान पान का विशेष ध्यान दिया गया। प्राणि उद्यान का उद्घाटन होने के बाद, इन्हें इटावा से गोरखपुर लाया गया है। वर्तमान में दोनों नर व मादा यहां अनुकूल स्वभाव और वातावरण में ढल चुके हैं।

प्रतिदिन के हिसाब से गोद लेने की दर (कुछ प्रमुख वन्य जीव)
बब्बर शेर- 2333 रुपये, बाघ- 2333 रुपये, तेंदुआ- 763 रुपये , दरियाई घोड़ा- 861 रुपये, भालू- 597 रुपये, भेड़िया- 558 रुपये, बारहसिंघा- 168 रुपये, देसी तोता- 100 रुपये प्रतिदिन।
बब्बर शेर- 2333 रुपये, बाघ- 2333 रुपये, तेंदुआ- 763 रुपये , दरियाई घोड़ा- 861 रुपये, भालू- 597 रुपये, भेड़िया- 558 रुपये, बारहसिंघा- 168 रुपये, देसी तोता- 100 रुपये प्रतिदिन।