फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अवैध कब्जे की जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बदहवास महिलाओं ने कहा- सिर से उठ गया साया

Sun, 11 Oct 2020 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 11 Oct 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Administration removed possession from Gram Sabha land in deoria
अवैध कब्जा हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील क्षेत्र के पिपरा रामधर मिश्रौली गांव में शनिवार को ग्राम सभा की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इस दौरान जमीन कब्जा करने वाले लोगों और प्रशासन के बीच काफी नोकझोंक भी हुई।

Administration removed possession from Gram Sabha land in deoria
अवैध कब्जा हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल के नेतृत्व में की गई। जिसमें 13 लोगों के घर पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया गया। कब्जा हटाने के दौरान मकान मालिकों व प्रशासन के बीच बहस भी हुई।

Administration removed possession from Gram Sabha land in deoria
अवैध कब्जा हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

मिली जानकारी के मुताबिक, मिश्रौली गांव में शनिवार को एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल के नेतृत्व में दो बुलडोजर को लेकर राजस्व टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस पहुंची। जिसके बाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नोटिस जारी किए गए आवासों को ध्वस्त कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Administration removed possession from Gram Sabha land in deoria
अवैध कब्जा हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

इनके घरों पर चला बुलडोजर
जयप्रकाश पुत्र ब्राम्हा, रामप्रवेश व रमाकांत पुत्रगण सर्वजीत, शम्भू व अनिल पुत्रगण बालेश्वर, दीपक पुत्र प्रभु, संजय पुत्र रामकेवल, शुभनाथ, दीनानाथ, रामनाथ पुत्रगण सिंघासन व रामकेवल पुत्र भृगुराशन के घर पर बुलडोजर चलाया गया।

विज्ञापन
Administration removed possession from Gram Sabha land in deoria
अवैध कब्जा हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

प्रशासन ने पुलिस की मदद से सभी के घरों को पहले खाली कराया। इसके बाद दो बुलडोजर लगा कर सभी के घरों को ध्वस्त कर दिया गया। अपनी आंखों के सामने घरों को गिरता देख कई महिलाएं बदहवास हो गईं। इस दौरान महिलाओं ने रोते हुए कहा कि सिर से छत का साया उठ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed