गोरखपुर जिले में शनिवार को 15 बूथों पर 1000 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 618 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 581 लोगों ने पहली डोज, जबकि 37 ने बूस्टर डोज लगवाई। कुल प्रतिशत 61.8 फीसदी रहा।
2 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत तीन निजी अस्पतालों में सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। निजी अस्पताल में एमएलसी सीपी चंद्र ने टीका लगवाया। उन्होंने अपील की अधिक से अधिक लोग टीका लगवाने के लिए आगे आएं, जिससे की कोविड महामारी को खत्म किया जा सके।
3 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
निजी अस्पतालों में सांवरिया के निदेशक सुरेंद्र पोद्दार ने भी टीका लगवाया। वहीं, हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गेट पर परिचय पत्र देखकर अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। इसके बाद सत्यापन हो रहा था।
4 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
टीका लगने के बाद 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में बैठाया जा रहा था। किसी बूथ पर टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व अन्य बूथों का निरीक्षण किया।
5 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि हर बूथ पर टीकाकरण हुआ है। कहीं से किसी की तबीयत खराब होने की सूचना नहीं मिली है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार हैं। हर व्यक्ति को अपना नंबर आने पर बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाना चाहिए।