फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

69 हजार शिक्षक भर्ती: नियुक्ति पत्र मिले तो खुशी से खिल उठे शिक्षकों के चेहरे, देखें तस्वीरें

Sat, 05 Dec 2020 09:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Dec 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
580 teachers got appointment letter in 69 thousand teachers recruitment
teachers recruitment - फोटो : अमर उजाला।

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय प्राइमरी विद्यालयों के 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले से चयनित 580 सहायक शिक्षकों को शनिवार को प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने एनेक्सी भवन में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र दिया। मंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर नए शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। नियुक्ति पत्र मिलने पर सभी शिक्षकों ने एक स्वर में बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से  वीडियो-कॉन्फ्रेसिंग से किया गया।

580 teachers got appointment letter in 69 thousand teachers recruitment
teachers recruitment - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री ने समस्त नव नियुक्त शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी के साथ करें। प्रदेश सरकार शिक्षा के उन्नयन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी बच्चों के जीवन में व्यापक परिवर्तन का आधार होगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान की परंपरा कभी थमनी नही चाहिए, शिक्षक का दायरा विराट होता है, देश की परंपरा सांस्कृतिक विरासत को अंगीकार करते हुए बच्चों को जानकारी दें।

 

580 teachers got appointment letter in 69 thousand teachers recruitment
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बेसिक शिक्षा भारत की शिक्षा का आधार है और इस क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन भी हुआ है। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी लागू की गयी है, शिक्षक उसका विधिवत अध्ययन कर उसके अनुसार कार्य करें ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। शिक्षा को सीमित दायरे तक न रखे, ज्ञान का दायरा बहुत बड़ा होता है, ज्ञान विज्ञान के साथ शिक्षकों को अपडेट रहना होगा तभी सफल शिक्षक सिद्ध होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
580 teachers got appointment letter in 69 thousand teachers recruitment
teachers recruitment - फोटो : अमर उजाला।

‘कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं’
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि योगी सरकार के कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। युवाओं को रोजगार दिलाने के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। यही वजह है कि पहली बार बड़े पैमाने पर शिक्षकों को पूरे प्रदेश में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। कहा कि शिक्षक ही देश का निर्माता कहा जाता है। ऐसे में आपका दायित्व और बढ़ जाता है।

 

विज्ञापन
580 teachers got appointment letter in 69 thousand teachers recruitment
सांसद रवि किशन । - फोटो : अमर उजाला।
‘ऐसा धमाल मचाओ की देश में नाम हो जाए’
सांसद रविकिशन शुक्ल ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आपने टीचर बनकर अपना कमाल दिखा दिया है। अब आप अपने शिक्षण कार्य के बल पर ऐसा धमाल मचाओ कि पूरे देश में आप का नाम हो जाए। आप सभी इतनी ईमानदारी से बच्चों को शिक्षा दे ताकि आपके न रहने पर भी लोग आपका नाम ले सकें। इसी क्रम में राज्य सभा सदस्य जय प्रकाश निषाद ने नये शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आप बच्चों को जो ज्ञान देंगे उस रास्ते को पकड़कर ही बच्चे देश के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इसलिए आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed