Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uncle-in-law records testimony in court; cross-examination by the defense remains incomplete.

Gorakhpur News: मौसा ने अदालत में दर्ज कराई गवाही, बचाव पक्ष की जिरह अधूरी

Sat, 31 Oct 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Uncle-in-law records testimony in court; cross-examination by the defense remains incomplete.
गोरखपुर। बालिका हत्याकांड में शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो शमीम अहमद अंसारी की अदालत में एक और गवाह का बयान दर्ज हुआ। पंचनामा के गवाह बालिका के मौसा ने न्यायालय में अभियोजन पक्ष के सामने अपनी गवाही दी। इसके बाद बचाव पक्ष की ओर से प्रति परीक्षा शुरू की गई, लेकिन समयाभाव में जिरह पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने शेष जिरह के लिए 31 अक्तूबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

मामले में डायल-112 में तैनात रहा बर्खास्त आरक्षी अभिषेक यादव आरोपी है। उस पर 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का आरोप है। अभियोजन के अनुसार, 28 जुलाई की रात बालिका जिला अस्पताल में भर्ती अपनी बड़ी बहन को भोजन देने गई थी। इसी दौरान आरोपित ने उसका अपहरण कर लिया। दो दिन बाद, 30 जुलाई को बालिका का शव चिउटहा के पास रोहिन नदी किनारे मिला था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की। 31 जुलाई को अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

मुकदमे में विवेचक कोतवाली थाना प्रभारी समेत पहले 10 लोगों की गवाही हो चुकी थी। शुक्रवार को बालिका के मौसा की गवाही के साथ यह संख्या 11 हो गई। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने गवाह का बयान दर्ज कराया। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल और डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल ने प्रति परीक्षा की। जिरह पूरी नहीं होने के कारण अब 31 अक्तूबर को आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed