गोरखपुर जिले के खजनी तहसील के नगर पंचायत उनवल में सर्दी-खांसी और जुकाम ने 60 से अधिक लोगों की जान ले ली है। 20 से 25 दिन के अंदर इतने लोगों की मौत ने उनवल वासियों की चिंता बढ़ा दी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर कदम पर लापरवाही बरती जा रही है। इससे लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि इतनी मौतों के बाद भी विभाग की ओर से न तो कोरोना की जांच की गई, न ही नगर को सैनिटाइज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनवल बिना डॉक्टरों के संचालित हो रहा है। जबकि नगर पंचायत उनवल की आबादी करीब 50 हजार के आसपास है। इसके अलावा नगर पंचायत के आसपास के गांव भी इसी केंद्र के भरोसे हैं। इसके बाद भी केवल एक फार्मासिस्ट से काम चलाया जा रहा है।
गोरखपुर: यहां 25 दिन के अंदर सर्दी-खांसी ने निगल ली 60 से अधिक जिंदगियां, अब तक नहीं हो सकी लोगों की जांच
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 May 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन