Vat Savitri Vrat 2025: भारतीय महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए साल में कई व्रत रखती हैं, जिसमें हर व्रत का अपना अलग महत्व होता है। अब जब कुछ ही दिनों में वट सावित्री व्रत आने वाला है, तो महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी होगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं।
ये दिन सुहाग का होता है, ऐसे में हर महिला इस दिन पूजा के वक्त खूब सजती और संवरती है। ऐसे में नयी-नयी साड़ी खरीदना तो बनता है। यदि आप भी इस बार वट सावित्री व्रत के लिए नयी साड़ी खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो पहले ये जान लें कि आज-कल क्या-क्या ट्रेंड में है। हम आपको यहां बताएंगे कि कैसी साड़ियां आज-कल चलन में हैं।
2 of 7
लाल सिल्क साड़ी
- फोटो : instagram
लाल सिल्क साड़ी
वट सावित्री व्रत का दिन मौका सुहागिनों के लिए सबसे खास होता है, ऐसे में इस दिन सुहागिनों का सबसे खास रंग पहनें। ऐसे में लाल रंग की सिल्क की साड़ी से बेहतर आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। लाल रंग की सिल्क बनारसी या फिर कांजीवरम सिल्क फैब्रिक की साड़ी आपको त्योहार के दिन सबसे खूबसूरत दिखने में मदद करेगी।
3 of 7
चंदेरी प्रिंट साड़ी
- फोटो : instagram
चंदेरी प्रिंट साड़ी
कुछ अलग लेकिन ट्रेडिशनल पहनने का विचार कर रहीं हैं तो इससे बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ अपने लिए चंदेरी प्रिंट की हरी साड़ी खरीदनी है। सिर्फ हरा रंग नहीं पसंद तो लाल और हरे रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी खरीदकर त्योहार के दिन अपना जलवा दिखाएं।
4 of 7
घरचोला साड़ी
- फोटो : instagram
घरचोला साड़ी
सीधे पल्लु की साड़ी पहनने का विचार कर रही हैं तो घरचोला साड़ी खरीदकर अपने कलेक्शन में शामिल करें। ये साड़ी सालों-साल चलती है। इसे खरीद रही हैं तो इसके साथ ही एक्सेसरीज एकदम एथनिक टाइप की ही लें। क्योंकि ये साड़ी काफी एथनिक वाइब देती है।
5 of 7
गोल्डन साड़ी
- फोटो : instagram
गोल्डन साड़ी
यदि आपको अपना गोल्डन चार्म दिखाना है तो अपने लिए ऐसी ही प्लेन गोल्डन साड़ी खरीदकर तैयार करा लें। गोल्डन रंग की साड़ी हर मौके पर कमाल की लगती है। इसे आप बाद में किसी शादी-विवाह में भी कैरी कर सकती हैं। तो बिना देर किए अपने लिए खरीद लें गोल्डन साड़ी।