सोशल मीडिया पर इन दिनों सितारे काफी ज्यादा व्यस्त रहते हैं। और अपने खूबसूरत और स्टाइलिश लुक्स की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। ऐसे में इन एक्ट्रेस का न्यू मेकअप लुक भी हमें इंस्टा पर नजर आया। सनी लियोनी या फिर दिशा पाटनी, बीटाउन की इन स्टाइलिश डीवा ने नए मेकअप ट्रिक्स के साथ फोटोज शेयर की है। जिसमें उनका खूबसूरत लुक नजर आ रहा है। तो चलिए देखें सोनम कपूर से लेकर सनी लियोनी और दिशा पाटनी का नया अवतार।
2 of 5
makeup
- फोटो : instagram
सनी लियोनी ने पिछले दिनों अपने नए आई मेकअप के साथ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वो वेट हेयर के साथ पिंक नाइट सूट में तैयार है। वहीं रोजी चिक्स और बेरी पिंक लिप्स के साथ पिंक आई शैडो और विंग्ड आईलाइनर में नजर आईं। जिसे सनी ने अपनी स्टेटमेंट ब्लैक आईब्रो के साथ कम्लीट लुक दिया है।
3 of 5
makeup
- फोटो : instagram
वहीं बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल चुराने वाली दिशा पाटनी ने अपने ब्राइट रेड लिप्स से फैंस की तारीफ लूटी है। दिशा अक्सर अपने मेकअप लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट की तस्वीरें शेयर करती हैं। इस बार भी दिशा ने स्टेटमेंट डार्क ब्लैक आईब्रो और कैट आई लाइनर के साथ रेड लिप्स के साथ नया लुक शेयर किया है। जिसे दिशा ने बेस मेकअप के साथ कंप्लीट लुक दिया है।
4 of 5
makeup
- फोटो : instagram
हमेशा मेकअप लुक में नजर आने वाली सोनम कपूर ने इस बार अपने DIY मेकअप ट्रिक्स का वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। जिसमें वो कंप्लीट मेकअप करते नजर आ रही हैं। हालांकि सोनम का ये वीडियो काफी फास्ट फारवर्ड है और उनके कंप्लीट लुक की तस्वीर नही है। लेकिन इस फोटो में वो कंप्लीट लुक में नजर आ रही हैं। न्यूड शेड लिप्स और ओम्बर शेड चिक्स उनके लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी दिख रहे हैं।
5 of 5
disha patani
- फोटो : instagram
तो अगर आप वहीं पुराने मेकअप लुक से बोर हो गई हैं तो इन बी टाउन का ये न्यू लुक जरूर आपके काम आ सकता है। फिर वो सनी लियोनी का पिंक आईशैडो हो या दिशा पाटनी का बोल्ड रेड लिप्स लुक।