साड़ी-लहंगे से लेकर वेस्टर्न परिधानों तक मौनी रॉय का वॉर्डरोब हमेशा फैशन के मामले में काफी ऊंचा होता है। मौनी समय समय पर ऐसे लुक शेयर करती रहती हैं जो पार्टी सेलिब्रेशन से लेकर चिल आउट करने तक में सबसे सहज और उपयुक्त हों। मौनी होने स्टनिंग आउटफिट्स कलेक्शन से फैंस को हमेशा प्रभावित करती हैं। मौनी रॉय का फैशन स्टाइल बोल्ड और ग्लैमरस हैं। मौनी रॉय इन दिनों ब्लैक एंड वाइट फैशन थीम को एन्जॉय कर रही हैं। एक दिन पहले ही काले स्ट्रैप्लेस ब्रालेट और लॉन्ग ब्लैक एंड व्हाइट स्कर्ट में मौनी का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला था लेकिन आज उन्होंने एक अपने एक और ब्लैक एंड वाइट ऑउटफिट से फैंस के होश उड़ा दिए। इस बार मौनी ने सफेद शर्ट और काले रंग की स्कर्ट कैरी की है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या खास है। मौनी का ये नया लुक देखिये और समझिये कैसे सिंपल शर्ट और स्कर्ट अलग है उनका ये फैशन स्टाइल।
मौनी रॉय ने कैरी की स्टाइलिश शर्ट संग ब्लैक स्कर्ट, जान लीजिए इसकी कीमत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 13 Sep 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन