शिल्पा शेट्टी ने अपने 47वें बर्थडे को अपने दोस्तों और फैमिली के साथ मनाया। 47वें जन्मदिन पर वो काफी स्टाइलिश लुक में दिखीं। पार्टी करने अपने रेस्त्रां पहुंची शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी के साथ केक काटा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं शिल्पा शेट्टी का खास मौके पर स्टाइल भी बेहद खास था। ब्लैक कलर की फिटिंग वाली ड्रेस पहने शिल्पा शेट्टी हमेशा की तरह ही गॉर्जियस लग रही थीं।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram
पार्टी करने रेस्त्रां पहुंची शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें फोटोग्राफरों ने जमकर खींची। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे शिल्पा शेट्टी ब्लैक कलर बॉडीकॉन ड्रेस में रेडी थीं। मिड लेंथ ड्रेस पर रश्ड डिजाइन बनी थी। वहीं स्केवअर शेप नेकलाइन के साथ ही स्पैगेटी स्लीव इसे हॉट लुक दे रही थी। वहीं साइड से इस ड्रेस पर हाई स्लिट भी बना था।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शियर फैब्रिक की इस ड्रेस में शिल्पा गॉर्जियस फिगर फ्लांट करते दिखीं और अपने बर्थडे पर पूरे स्टाइल में नजर आईं। शिल्पा ने इस एलबीडी यानी लांग ब्लैक ड्रेस को ब्लैक स्टिलिटो के साथ पेयर किया था। जिस पर गोल्डन स्ट्रैप लगे थे। बात करें मेकअप की तो न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ विंग्ड आईलाइनर और बीमिंग हाईलाइटर लुक को कंप्लीट कर रहे थे। जिसके साथ शिल्पा ने गोल्डन पेंडेंट पहन रखे थे।
4 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
बता दें कि 47 की हो गईं शिल्पा शेट्टी अपने गॉर्जियस लुक से अक्सर फैंस को हैरान करती हैं। फिर वो चाहे साड़ी पहन एथिनिक लुक में रेडी हों या फिर वेस्टर्न वियर में। उनकी परफेक्ट फिगर और स्टाइल हर बार फैंस को इंप्रस कर लेता है।
5 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
टीवी रिएलिटी शो में जज की भूमिका में शिल्पा अक्सर छोटे पर्दे पर दिखती हैं। जिसमे उनका ड्रेसिंग सेंस काफी शानदार दिखता है। वहीं जल्द ही शिल्पा फिल्म निकम्मा में भी नए एक्टर्स के साथ काम करते दिखेंगी।