Sawan Special Green Suit Ideas : सावन का महीना न केवल धार्मिक दृष्टि से खास होता है, बल्कि यह महिलाओं के लिए स्टाइल और पारंपरिकता को साथ निभाने का एक खूबसूरत मौका भी लाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव को हरा रंग बेहद प्रिय है, इसी वजह से सावन में महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ मानती हैं। खासकर जिन महिलाओं का शादी के बाद यह पहला सावन है, वे पारंपरिक पोशाकों के साथ कुछ नया और ट्रेंडी भी पहनना चाहती हैं। ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि हरे रंग का सूट किस डिजाइन में बनवाएं तो आपके लिए बॉलीवुड और टीवी की कुछ अभिनेत्रियों के आउटफिट्स पर एक नज़र डालना अच्छा आइडिया हो सकता है।
Sawan 2025: सावन में क्या पहनें? अभिनेत्रियों से लीजिए हरे सूट का आइडिया
Sawan Special Green Suit Ideas : अगर आप सोच रही हैं कि हरे रंग का सूट किस डिजाइन में बनवाएं तो आपके लिए बॉलीवुड और टीवी की कुछ अभिनेत्रियों के आउटफिट्स पर एक नज़र डालना अच्छा आइडिया हो सकता है।
इन अभिनेत्रियों से लीजिए हरे सूट का आइडिया
सुरभि ज्योति का कैजुअल कुर्ता सेट
सावन में काॅलेज या दफ्तर जा रही हैं और कैजुअल लुक को मौसम के अनुरूप स्टाइल करना चाहती हैं तो सुरभि ज्योति के इस सूट डिजाइन से आइडिया लिया जा सकता है। बिना दुपट्टे वाला यह सूट आपको काफी स्टाइलिश और सहज लुक दे सकता है। इसके लिए हरे रंग के पैंट और कुर्ता को कैरी करें। सुरभि ज्योति के इस सूट में ज्यादा वर्क नहीं है लेकिन कुर्ते के यूनिक काॅलर डिजाइन के साथ ही बलून स्टाइल स्लीव्स से ये डिजाइनर सूट बन गया है। गोल्डन बूटियां और खूबसूरत झुमके इस लुक को अधिक खूबसूरत बना देंगे।
हिना खान का हैवी सूट
अगर आप सावन के महीने में किसी खास अवसर के लिए तैयार हो रही हैं तो थोड़े हैवी सूट को पहन सकती हैं। हैवी ग्रीन सूट के लिए आप हिना खान के आउटफिट से कुछ आइडिया ले सकती हैं। उन्होंने गोल्डन लैस वाला हरा अनारकली पहना है, जो कि देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। साथ में अलग रंग का दुपट्टा कैरी करके लुक को अधिक प्रभावी बना सकती हैं। जैसे हिना खान ने हरे सूट के सात नीले रंग का दुपट्टा कैरी किया है।
अदिति राव हैदरी का शार्ट अनारकली सूट
पारंपरिक सूट लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए शॉर्ट फ्रॉक सूट या अनारकली के साथ सलवार या अफगानी पैंट को मैच कराएं। अदिति राव हैदरी पारंपरिक परिधानों में गजब की खूबसूरत दिखती हैं। आप भी इस तरह से हरे शॉर्ट कुर्ता के साथ पिंक पटियाला के साथ पहनें और मैचिंग या प्रिंटेड दुपट्टा अपनाएं।
करिश्मा कपूर का अंगरखा सूट
इस तरह का अंगरखा स्टाइल सूट काफी चलन में हैं और नई शादीशुदा महिलाओं पर खूब जंचेगा। सिल्क फैब्रिक का यह अंगरखा सूट डिजाइन आप सावन के मौके पर अपना सकती हैं। साथ ही मैचिंग का दुपट्टा और पायजामा या चूड़ीदार के साथ इसे स्टाइल करें।