{"_id":"696716cc0ef883cc60042e34","slug":"republic-day-2026-outfit-ideas-check-tricolour-outfit-collections-for-january-26-celebrations-2026-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के मौके पर क्या पहनना चाहिए ? महिलाओं के लिए हैं ये 4 विकल्प","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के मौके पर क्या पहनना चाहिए ? महिलाओं के लिए हैं ये 4 विकल्प
Wed, 14 Jan 2026 10:49 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:49 AM IST
सार
Republic Day 2026 Outfit Ideas: अगर आप गणतंत्र दिवस पर खास दिखना चाहती हैं तो अपने लिए परफेक्ट आउटफिट तैयार करा लें। यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके के लिए ऐसे हों तैयार
- फोटो : Adobe stock
Republic Day 2026 Outfit Ideas: गणतंत्र दिवस भारत का ऐसा राष्ट्रीय पर्व है, जो हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना भर देता है। ये दिन हमें संविधान की ताकत, एकता और अखंडता का एहसास कराता है। इस खास मौके पर देशभर में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और कॉलोनियों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड का आयोजन किया जाता है। ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि वे इस दिन पारंपरिक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखें।
तिरंगे के रंग की साड़ी
- फोटो : instagram
तिरंगे के रंग की साड़ी
- गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए सफेद साड़ी प्यारी लगती है, जिसपर केसरिया और हरे रंग का बॉर्डर हो।
- अगर ऐसी साड़ी नहीं है तो सिर्फ केसरिया रंग की साड़ी भी कैरी कर सकती हैं।
- ऐसी साड़ी के साथ अपना मेकअप ज्यादा हैवी नहीं रखें।
- इसे सिंपल ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी के साथ कैरी करें।
कुर्ता-प्लाजो सेट
- फोटो : instagram
कुर्ता-प्लाजो सेट
- सफेद कुर्ते का सूट गणतंत्र दिवस के लिए एक परफेक्ट और कंफर्टेबल विकल्प है।
- ये ऑफिस के लिए भी काफी सूटेबल रहता है।
- अगर आपके पास सफेद रंग का कुर्ता नहीं है तो आप सिर्फ केसरिया रंग का सूट पहन सकती हैं।
- हरे रंग का सूट भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
- अगर हरे रंग का सूट पहन रही हैं तो मेकअप हल्का रखें, जबकि सफेद के साथ हैवी मेकअप चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरंगा थीम सूट
- फोटो : instagram
तिरंगा थीम सूट
- आजकल बाजार में तिरंगा थीम पर बने सूट आसानी से मिल जाते हैं।
- ये आपको पारंपरिक और मॉडर्न दोनों लुक देता है।
- इसमें कुर्ता तो सफेद रंग का होता है, दुपट्टा केसरिया और पायजामी हरे रंग की होती है।
- इसे पहन रही हैं तो कानों में झुमके पहनकर अपना लुक पूरा करें।
विज्ञापन
सफेद कुर्ती और जींस
- फोटो : instagram
सफेद कुर्ती और जींस
- अगर आप सिंपल और स्मार्ट लुक चाहती हैं, तो सफेद कुर्ती के साथ ब्लू जींस कैरी कर सकती हैं।
- इस सिंपल लुक के साथ तिरंगे रंग का स्टॉल कैरी कर सकती हैं।
- चाहें तो जींस की जगह खूब घेर वाला शरारा पहनकर भी अपना बदला अंदाज दिखा सकती हैं।
- इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनें, क्योंकि वो इस लुक के साथ परफेक्ट लगेगी।