फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pongal 2025 Dress Ideas: पोंगल के त्योहार पर ऐसे हों तैयार, लुक भी दिखेगा पारंपरिक

Tue, 07 Jan 2025 11:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 07 Jan 2025 11:50 AM IST
सार

पोंगल दक्षिण भारतीय का ऐसा त्योहार है जो नई फसल के आगमन और सूर्य भगवान को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग पारंपरिक तरह से तैयार होते हैं। 

विज्ञापन
Pongal 2025 Dress Ideas Know Ways to Ready for Traditional Look
पोंगल के त्योहार पर ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram

Pongal 2025 Dress Ideas: भारत विविधता का देश है। इसलिए यहां हर प्रदेश में अलग-अलग रिवाज है और हर जगह अलग-अलग त्योहार सेलिब्रेट होते हैं। बात करें दक्षिण भारत की तो दक्षिण भारत में पोगंल के त्योहार का काफी महत्व है। ये त्योहार मुख्य रूप से  तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। ये त्योहार पूरे चार दिन चलता है।

 

बात करें इस साल की तो इस साल पोंगल का त्योहार 14 जनवरी यानी कि मकर संक्रांति के दिन शुरू होगा। इसका समापन 17 जनवरी को होगा। इस त्योहार के लिए लोग काफी उत्साहित रहते हैं। इसमें पुरुष और महिलाएं खूब अच्छे से पारंपरिक रूप से तैयार होते हैं।

पुरुषों तो आसानी से तैयार हो जाते हैं, लेकिन महिलाएं इसके लिए काफी संशय में रहती हैं। ऐसे में हम यहां महिलाओं के कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप पारंपरिक लुक कैरी कर सकती हैं। 

Pongal 2025 Dress Ideas Know Ways to Ready for Traditional Look
पहनें सिल्क का लहंगा - फोटो : instagram

पहनें सिल्क का लहंगा 

पोंगल के त्योहार में महिलाओं को सिल्क का लहंगा पहनना काफी पसंद आता है। इस तरह के लहंगे के साथ दुपट्टा साड़ी के अंदाज में कैरी करें। इस तरह के  लहंगे काफी कम दामों में बाजार से लेकर ऑनलाइन भी मिल जाते हैं। ऐसे में आप भी बिना सोचे पोंगल के लिए ऐसा ही सिल्क का लहंगा पहनें। 

Pongal 2025 Dress Ideas Know Ways to Ready for Traditional Look
सही हो ज्वेलरी - फोटो : instagram

सही हो ज्वेलरी

दक्षिण भारत में महिलाएं आर्टफिशियल ज्वेलरी की जगह हमेशा ही गोल्ड की ज्वेलरी कैरी करती हैं। खासतौर पर त्योहारों में तो महिलाएं गोल्ड में टैंपल ज्वेलरी ही पहनती हैं। यदि आप असली गोल्ड नहीं पहनना चाहती हैं तो गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी कैरी करें। ये लुक आपको रॉयल दिखने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pongal 2025 Dress Ideas Know Ways to Ready for Traditional Look
ऐसा हो मेकअप - फोटो : Adobe stock

ऐसा हो मेकअप 

पूजा-पाठ के समय आपका मेकअप हैवी नहीं होना चाहिए। हल्का मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करेगा। हल्के मेकअप के लिए आपको हैवी बेस की जगह सिर्फ बीबी क्रीम का इस्तेमाल करना है। इसके साथ ही गुलाबी या फिर न्यूड रंग की लिपस्टिक का चयन करें। तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

विज्ञापन
Pongal 2025 Dress Ideas Know Ways to Ready for Traditional Look
बालों में लगाएं गजरा - फोटो : instagram-Sonam Kapoor

बालों में लगाएं गजरा

पारंपरिक लुक को रॉयल टच देने के लिए अपने बालों को खुला रखें। बालों को खुला रख के क्लिप को इस तरह से अटैच करें, ताकि आप गजरा लगा सकें, क्योंकि दक्षिण भारत में महिलाएं खूब चाव से गजरा लगाती हैं। ये उनके पारंपरिक लुक का अहम हिस्सा है। 

Lipstick Shade Ideas: ब्लैक रंग के आउटफिट के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये रंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed