Mother's Day 2024: मदर्स डे का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ये ऐसा दिन है, जब आप अपनी मां को उनके खास होने का एहसास करा सकते हैं। मदर्स डे का दिन मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल ये दिन मई का दूसरा रविवार 12 मई को है। इसी के चलते लोगों ने ये सोचना शुरू कर दिया है कि वो अपनी मां को किस तरह से खास फील कराएंगे। अगर आप अपनी मम्मी को कुछ तोहफा देने का सोच रहे हैं, लेकिन संशय में हैं कि क्या दें तो साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है।
दरअसल, ज्यादातर महिलाओं को साड़ी पहनना पसंद होता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप साड़ी खरीद सकते हैं। अगर आप ऐसी साड़ी लेकर अपनी मम्मी को तोहफा देंगी, तो वो ये देखकर जरूर खुश होंगी।
2 of 7
मदर्स डे 2024
- फोटो : instagram
रानी मुखर्जी
अगर आप हल्के फैब्रिक की साड़ी अपनी मां को तोहफे में देना चाहते हैं, तो ऐसी ब्लैक और रेड रंग की शिफॉन फैब्रिक की साड़ी एक बेहतर विकल्प है। ये काफी हल्की होती है, ऐसे में गर्मी के मौसम में आपकी मां इसे आसानी से कैरी कर सकेंगी।
3 of 7
मदर्स डे 2024
- फोटो : instagram
हेमा मालिनी
अगर आपकी मम्मी को बॉर्डर वाली साड़ी पसंद है तो आप इस तरह की साड़ी खरीद सकते हैं। ऐसी साड़ी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। आप चाहें तो इसके साथ पहनने के लिए आप उन्हें आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी तोहफे में दे सकते हैं।
4 of 7
मदर्स डे 2024
- फोटो : instagram
नीना गुप्ता
बहुत सी महिलाओं को हल्के रंग काफी पसंद होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो उन्हें ऐसी साड़ी दे सकते हैं। इस साड़ी के साथ आप अपनी मम्मी को ऑक्सीडाइज ज्वेलरी भी तोहफे में दे सकते हैं।
5 of 7
मदर्स डे 2024
- फोटो : instagram
विद्या बालन
बहुत सी महिलाओं को सिल्क की साड़ी पहनना पसंद होता है, ऐसे में आप उन्हें विद्या बालन के जैसी सिल्क की साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। ऐसी हैवी पल्लु वाली साड़ी देखने में काफी प्यारी लगेगी।