Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
miss universe 2020 third runner up adline castelino wore pink saree for national costume round
{"_id":"60a259c681e280120b6150ac","slug":"miss-universe-2020-third-runner-up-adline-castelino-wore-pink-saree-for-national-costume-round","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Miss Universe 2020: भारत की एडलिन ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में साड़ी पहन की थी शिरकत, ये रहीं खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Miss Universe 2020: भारत की एडलिन ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में साड़ी पहन की थी शिरकत, ये रहीं खूबसूरत तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 17 May 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एडलिन कास्टलिनो
- फोटो : Instagram
Link Copied
मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की विजेता घोषित हो चुकी हैं। तीसरे पायदान पर रहीं भारत की एडलिन कास्टलिनो का मिस यूनिवर्स का ताज पाने का सपना अधूरा रह गया। हालांकि एडलिनो ने अपने जवाब से भारतवासियों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही एक और चीज जो चर्चा का विषय है वो है एडलिन का कॉस्ट्यूम।
2 of 5
एडलिन कास्टलिनो
- फोटो : इंस्टाग्राम
थर्ड रनर अप बनीं एडलिन कास्टलिनो ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में साड़ी पहन शिरकत की थी। इस राउंड में प्रतिभागी अपने देश की लिबास को पेश करती हैं। ऐसे में कास्टलिनो ने साड़ी पहन रैंप पर वॉक किया था। गुलाबी रंग की साड़ी में रेडी कास्टलिनो ने हैवी ज्वैलरी और सिर पर आइवरी शेड की चुनरी के साथ इस लुक को पूरा किया।
3 of 5
एडलिन कास्टलिनो
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं इस हैवी वर्क वाली साड़ी और सिर पर चुनरी के साथ रैंप वॉक किया। भारत के राष्ट्रीय फूल की तर्ज पर इस साड़ी को डिजाइन किया गया था। साड़ी और हैवी ज्वैलरी के साथ कास्टलिनो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। हालांकि बहुत सारे लोगों को कास्टलिनो की साड़ी रास नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एडलिन कास्टलिनो
- फोटो : इंस्टाग्राम
एडलिन की इस साड़ी को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि कम से कम साड़ी का फैब्रिक तो हल्का रखना था। साथ ही इसमे फिगर भी नहीं दिख रही है।
हालांकि एडलिन ने इस साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी का चुनाव किया था। जिसमे वो इंडियन दीवा लग रही थीं। माथपट्टी और हेडबैंड के साथ हैवी नेकपीस के साथ ही ड्यूई मेकअप को चुना गया था। वहीं इस साड़ी को श्रवण कुमार ने डिजाइन किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।