फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना खान ने इस बार पाकिस्तानी लिबास में दिखाई शोख अदाएं, क्या आपने देखी तस्वीरें

Mon, 17 May 2021 04:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 17 May 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
hina khan look beautiful in black heavy embroidered kurta set from pakistani designer collection
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान छोटे पर्दे की बड़ी स्टार हैं। तभी तो उनका फैशन सेंस किसी भी बीटाउन हसीना को टक्कर देने के लिए काफी होता है। कोविड को मात देने के बाद एक बार फिर वो अपने काम पर वापस लौट गईं हैं। इसके साथ ही उनके हुस्न का जलवा भी फैंस को नजर आ गया। 

Trending Videos
hina khan look beautiful in black heavy embroidered kurta set from pakistani designer collection
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो काले रंग के लिबास में रेडी हैं। वैसे बता दें कि हिना का ये खास हैवी लिबास पाकिस्तान के मशहूर डिजाइनर ने सिलवाकर भेजा है। मरियम हुसैन के डिजाइनर कलेक्शन में से एक हिना का लिबास काफी हैवी एंब्रायडरी से बना है। 

hina khan look beautiful in black heavy embroidered kurta set from pakistani designer collection
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

जेट ब्लैक कलर के कुर्ते पर रेशमी धागों और मिरर वर्क की एंब्रायडरी की गई है। जिसके साथ सिकुइन डिटेलिंग भी है। वहीं शिफॉन के दुपट्टे पर लैस लगाई गई है। हिना इस फुल स्लीव वाले कुर्ते के साथ पलाजो मैच किए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan look beautiful in black heavy embroidered kurta set from pakistani designer collection
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आमतौर पर हिना ट्रेडिशनल लुक के लिए हल्के फुल्के साड़ी या कुर्ते का चयन करती हैं। लेकिन इतने भारी-भरकम वर्क वाले कुर्ते के साथ हिना ने स्टाइल के मामले में अपना टच दिया है। तभी तो मेसी लो हेयर बन के साथ कानों में ईयररिंग्स बेहद खास थी। 

विज्ञापन
hina khan look beautiful in black heavy embroidered kurta set from pakistani designer collection
हिना खान - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो ड्यूई मेकअप के साथ आंखों में ब्लैक काजल का इस्तेमाल किया गया था। वहीं उनकी न्यूड शेड लिपस्टिक लुक को पूरा करने का काम कर रही थी। बात करें काम की तो हिना इन दिनों वीडियो सॉन्ग में नजर आ रही हैं। जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं। उनका लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed