फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Bridal Mehndi Design 2024: मेहंदी की इन डिजाइनों से बढ़ेगी दुल्हन के हाथों की सुंदरता

Wed, 13 Nov 2024 02:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 13 Nov 2024 02:35 PM IST
सार

दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम मेहंदी करती है। ऐसे में आप भी आज ही अपने लिए मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन सेव करके रख लें। 

विज्ञापन
latest bridal mehndi design with Image Bridal Mehndi Designs Collection 2024
लेटेस्ट ब्राइडल मेहंदी डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

Latest Bridal Mehndi Design 2024: जैसे ही किसी लड़की की शादी तय होती है, तो उसके बाद वो महीनों पहले से ही अपनी शादी के दिन को स्पेशल बनाने में लग जाती है। बात सिर्फ शादी के दिन की नहीं होती, होने वाली दुल्हन को शादी की अन्य रस्मों के लिए भी तैयारी करनी पड़ती है। शादी की रस्मों में सबसे खास होती है मेहंदी की रस्म। शादी के खास मौके पर दुल्हन की सुंदरता को बढ़ाने के लिए उसके हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगाई जाती है।



मेहंदी महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा होता है, ऐसे में दुल्हन की मेहंदी पर तो लोगों की भी काफी नजर रहती है। यही वजह है कि हर होने वाली दुल्हन अपनी शादी के लिए भर-भर हाथ मेहंदी लगवाती है। यदि आपकी भी शादी होने वाली है और आप मेहंदी की डिजाइन तलाश कर रही हैं तो आपकी तलाश यहां खत्म होती है। यहां ब्राइडल मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। 

latest bridal mehndi design with Image Bridal Mehndi Designs Collection 2024
पहली डिजाइन - फोटो : instagram

पहली डिजाइन

शादी का दिन हर किसी के लिए शुभ होता है। ऐसे में अपने हाथों के लिए ऐसी डिजाइन का चयन करें, जिसमें कलश बना हो। इसके साथ ही शादी-विवाह में ढोल भी बजता है, इसलिए अपने हाथ के लिए ढोल या फिर ढोलक वाली डिजाइन का चयन करें। 

latest bridal mehndi design with Image Bridal Mehndi Designs Collection 2024
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram

दूसरी डिजाइन

यदि आपको मेहंदी की एकदम महीन डिजाइन पसंद है तो इसका चयन करें। ऐसी भरी-भरी मेहंदी का रंग काफी ज्यादा गहरा आता है। इसलिए ऐसी भरे-भरे हाथ वाली महीन मेहंदी की डिजाइन का चयन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
latest bridal mehndi design with Image Bridal Mehndi Designs Collection 2024
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram

तीसरी डिजाइन

लड़कियों को ऐसी डिजाइन काफी पसंद आती है, जिसमें दोनों हाथों पर मेहंदी एक जैसी लगी हो। ऐसी मेहंदी देखने में काफी खूबसूरत लगती है। ऐसे में आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं।

विज्ञापन
latest bridal mehndi design with Image Bridal Mehndi Designs Collection 2024
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram

चौथी डिजाइन

दूल्हा-दुल्हन बनी मेहंदी की डिजाइन हर होने वाली दुल्हन की मेहंदी को खूबसूरत बना देती है। ऐसी डिजाइन में सदा सौभाग्यती लिखवाएं। चाहें तो कोई मंत्र भी आप अपनी इस मेहंदी पर लिखवा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed