टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस इन दिनों अपने बोल्ड लुक से हर किसी को हैरान कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर ही वो अपने इन लुक्स की तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। इस बार भी एरिका का लुक काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आया। पपराजी के कैमरे में कैद एरिका बेहद स्टनिंग लुक में नजर आईं।
2 of 5
erica fernandes
- फोटो : instagram
आउटिंग के लिए निकलीं एरिका का लुक हमेशा की तरह ही काफी स्टाइलिश था। इस आउटिंग के लिए एरिका ने फ्लोरल प्रिंट की शार्ट ड्रेस पहन रखी थी। जिसमे मल्टीकलर के फूल बने थे। पिंक कलर की ड्रेस जिसकी बैकलेस डिजाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं फ्रंट से राउंड नेक और नूडल्स स्ट्राईप इस ड्रेस को स्टाइलिश बना रहे थे।
3 of 5
erica fernandes
- फोटो : instagram
वहीं इस क्यूट शार्ट फ्लोरल प्रिंट ड्रेस के साथ एरिका ने व्हाइट स्नीकर मैच किया था। वहीं हाथों में पिंक हैंडबैग पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहा था। वहीं बात करें मेकअप की तो एरिका ने डे मेकअप के हिसाब से मिनिमम मेकअप किया था। ग्लोइंग स्किन के साथ आंखों पर लाइट मेकअप था। वहीं रेड लिप्स खूबसूरत बनाने के लिए काफी थे।
4 of 5
erica fernandes
- फोटो : instagram
बता दें कि एरिका फर्नांडिस का फोटोशूट इन दिनों काफी सुर्खियों में था। जिसमे वो उर्फी जावेद के स्टाइल को कॉपी करती दिख रही थी। इस फोटोशूट के लिए एरिका ने ब्लैक कलर की बिकिनी के साथ सफेद रंग की नेट पहन रखी थी। वहीं इस तरह की नेट में कुछ दिनों पहले उर्फी जावेद ने भी तस्वीरें पोस्ट की थी।
5 of 5
erica fernandes
- फोटो : instagram
इन तस्वीरों में एरिका ने काले रंग की लेदर की स्कर्ट पहनी है। वहीं इस मिनी स्कर्ट के साथ एरिका ने बिकिनी टॉप कैरी किया है। जबकि इस लुक को एरिका ने ड्यूई मेकअप के साथ पूरा किया है। जिसमे न्यूड टोन की लिपस्टिक के साथ मिनिमम आई मेकअप शामिल है। वहीं एरिका की ईयरिंग्स भी काफी स्पेशल है।