वैसे तो ब्रा कंफर्ट का मैटर ज्यादा है। लेकिन बात जब बॉलीवुड डीवा की हो तो फिर इसके साथ फैशन भी जुड़ जाता है। क्योंकि ये सेलिब्रेटी जो भी कुछ पहनते हैं वो फैशन बन जाता है। फिर ब्रा के मामले में हीरोइनें कैसे पीछे रहती। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा और कियारा आडवाणी तक इस खास तरह की ब्रा में स्पॉट हुईं। जिसमें वो अपनी टोंड बॉडी और ग्लैमर दिखाने में कामयाब रहीं।
कियारा आडवाणी से लेकर दीपिका पादुकोण की पसंदीदा है ये ब्रा
बॉलीवु़ड की बालाएं कई बार स्पोर्ट्स ब्रा में नजर आ चुकी हैं। यहीं नहीं इस खास ब्रा को स्टाइलिश तरीके से साथ कैरी कर एयरपोर्ट लुक में दिखती रही हैं। अब स्पोर्ट्स ब्रा केवल जिम के बाहर तक नहीं रह गई है। इसे पहन ये एयरपोर्ट से लेकर डबिंग स्टूडियो तक में दिख चुकी हैं।
साथ ही इन अदाकाराओं को इसे अलग-अलग तरीके से स्टाइल करते भी देखा गया है। कभी जॉगर्स के साथ तो कभी योगा पैंट्स, कभी जींस तो कभी स्कर्ट के साथ इसे पहने नजर आ चुकी हैं। यहीं नहीं स्पोर्ट्स ब्रा को टॉप के ऊपर कैरी करते भी कियारा आडवाणी स्पॉट हो चुकी हैं।
दरअसल, स्पोर्ट ब्रा में अदाकाराओं का दिखना बताता है कि वो अब स्टाइल के साथ कंफर्ट में रहना चाहती हैं। इस तरह की ब्रा में स्पॉट होना इसी बात का संदेश है। क्योंकि स्पोर्ट ब्रा काफी सपोर्टिव और कंफर्टेबल होती है। साथ ही इसको लेयर के जरिए ग्लैमरस और स्टाइलिश भी पाया जा सकता है।
ये बस्ट एरिया को फुल कवरेज देने के साथ ही गर्मी और पसीने को सोखने में भी मदद करती है। इसका फैब्रिक कुछ खास किस्म का बनाया जाता है। जो शरीर में इरिटेशन नहीं पैदा होने देती। अब स्पोर्ट्स ब्रा के इतने चलन के बाद ये कई तरह और डिजाइन की आने लगी है। जिसकी वजह से इनकी वैराइटी भी बढ गई है।