Garmi Me Nahane ke Tips: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और चिपचिपाहट लोगों को परेशान करने लगती है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसे दिनभर ठंडक और ताजगी महसूस हो। नहाना तो रोजमर्रा की आदत है, लेकिन अगर आप नहाने के पानी में कुछ खास प्राकृतिक चीजें मिला दें तो यह साधारण नहाना भी एक रिफ्रेशिंग और हेल्दी अनुभव बन सकता है।
आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनसे शरीर को ठंडक मिलती है और स्किन भी हेल्दी रहती है। खास बात यह है कि ये चीज़ें आसानी से घर में मिल जाती हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।
अगर आप भी गर्मियों में खुद को तरोताजा, ठंडा और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए आसान उपाय आपके बहुत काम आएंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि नहाने के पानी में कौन-कौन सी चीज़ें मिलानी चाहिए और इससे आपको क्या फायदे मिलेंगे।
गर्मियों में नहाने के टिप्स
- बहुत ठंडे पानी से न नहाएं, नॉर्मल या हल्का ठंडा पानी इस्तेमाल करें।
- नहाने के बाद शरीर को अच्छे से मॉइश्चराइज करें।
- दिन में 2 बार नहाने से ज्यादा फ्रेशनेस मिलती है।
2 of 6
rose water
- फोटो : Adobe stock
गुलाब जल
नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है। इसकी खुशबू मूड को फ्रेश करती है और स्किन को भी मुलायम बनाती है। यह गर्मियों में सबसे आसान और असरदार उपाय है।
3 of 6
नींबू और संतरे
- फोटो : Freeepik.com
नींबू
नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पसीने की बदबू को दूर करते हैं। नहाने के पानी में थोड़ा नींबू रस मिलाने से शरीर साफ और फ्रेश महसूस करता है।
4 of 6
नीम का पत्ता
- फोटो : freepik
नीम के पत्ते
नीम त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे पानी में उबालकर नहाने से स्किन इंफेक्शन, खुजली और गर्मी के दाने से राहत मिलती है।
5 of 6
mint pudina पुदीना
- फोटो : Adobe Stock
पुदीना
पुदीना शरीर को ठंडक देने में बहुत कारगर होता है। इसके पानी से नहाने पर त्वचा को कूलिंग इफेक्ट मिलता है और थकान भी दूर होती है।