{"_id":"672d921181ff65e4370aa856","slug":"chhath-puja-look-tv-actress-balika-vadhu-actress-neha-marda-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja Look: नाक पर सिंदूर और पैरों में आलता, नेहा मर्दा का पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Chhath Puja Look: नाक पर सिंदूर और पैरों में आलता, नेहा मर्दा का पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर वायरल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:46 AM IST
सार
छठ पूजा की धूम बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड से लेकर मुंबई तक देखने को मिल रही है। कई अभिनेत्रियों ने छठ पूजा करते हुए अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें नेहा मर्दा के लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
विज्ञापन
1 of 5
नेहा मर्दा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Chhath Puja Look: हाल ही में छठ पूजा की धूम बिहार से लेकर मुंबई तक दिखाई दी। जिस तरह से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों ने धूमधाम से छठ पूजा का महापर्व मनाया, ठीक उसी तरह से बॉलीवुड के कई सिलेब्स भी छठी मैया को पूजते दिखाई दिए। इन्हीं सिलेब्स में टीवी की मशहूर अभिनेत्री नेहा मर्दा का नाम भी शामिल है।
नेहा मर्दा हर साल छठी मैया की पूजा करती है। इस साल उन्होंने फिर से एक बार छठ पूजा करते हुए अपनी तस्वीर साझा की हैं। छठ पूजा में उनका अंदाज पारंपरिक ही रहता है। जैसे ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं, तो लोगों ने इस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। लोगों को नेहा का यह पारंपरिक अंदाज काफी पसंद आया। आइए आपको भी एक्ट्रेस के लुक की प्यारी तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 5
नेहा मर्दा
- फोटो : instagram
पीली साड़ी में लगी प्यारी
एक्ट्रेस का ये लुक आज सुबह का है। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने से समय नेहा ने पीले रंग की साड़ी को चुना था। इस सिल्क की साड़ी में वो बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने माथे पर माथापट्टी के साथ मांग टीका लगाया था और गले में हरे रंग का भारी हार पहना था।
3 of 5
नेहा मर्दा
- फोटो : instagram
माथे पर लगाया सिंदूर
अपने इस पारंपरिक लुक के साथ एक्ट्रेस ने सिर पर लाल रंग की मारवाड़ी चुनरी ओढ़ी थी, जिस वजह से उनका लुक और प्यारा दिख रहा था। माथे पर पारंपरिक सिंदूरे लगाने से तो नेहा की खूबसूरती में चार चांद लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा मर्दा
- फोटो : instagram
हरी साड़ी वाला लुक भी लगा प्यारा
एक्ट्रेस ने ये हरी साड़ी वाला लुक खरना प्रसाद बनाने के समय कैरी किया था। इस साड़ी में वो बेहद प्यारी लग रहीं थीं। साड़ी के साथ उन्होंने पारंपरिक मारवाड़ी ओढ़ना कैरी किया था। इस लुक के साथ भी एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा मर्दा
- फोटो : instagram
पैरों में आलता भी लगाया
खरना प्रसाद के दिन नेहा ने विवाहित महिलाओं की तरह ही पैरों में आलता लगाया था। लोगों ने जब उनका ये अंदाज देखा, तो उनकी काफी तारीफ की। उनके आलता लगे पैरों में पायल बेहद प्यारी लग रही थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।