Chhath Puja 2024: छठ पूजा के लिए तैयार होते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, लुक दिखेगा सादगी भरा
5 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में महिलाएं इस त्योहार के लिए काफी उत्साहित हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा-पाठ के समय एथनिक आउटफिट पहनना ही अच्छा लगता है। ऐसे में आप साड़ी-सूट या लहंगे का चयन कर सकती हैं। हर महिला के पास एथनिक आउटफिट तो होते ही हैं। ऐसे में आप छठ पूजा में नहाय खाय से लेकर आखिरी दिन तक एथनिक वियर कैरी कर सकती हैं।
छठ पूजा में एथनिक वियर पहन रहीं हैं तो उसके रंग का खास ध्यान रखें। इस पूजा के लिए सिर्फ लाल, पीला, हरा और नारंगी रंग पहनना ही शुभ माना जाता है। काला-नीला रंग तो पूजा के समय कतई न पहनें।
हैवी ज्वेलरी से बचें
पूजा के समय काफी काम होता है। ऐसे में यदि आप भारी-भरकम गहने पहनेंगी तो हो सकता है कि इससे आपको परेशानी होने लगे। ऐसे में भले ही मैचिंग के गहने पहनें लेकिन ये हल्के होने चाहिए, ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
ज्यादा मेकअप नहीं है जरूरी
अभी भले ही नवंबर का महीना शुरू हो गया है लेकिन अभी भी गर्मी और उमस काफी हो रही है। ऐसे में छठ पूजा में ज्यादा हैवी मेकअप न करें। इससे आपको ही परेशानी हो सकती है। वैसे भी पूजा-पाठ के समय हल्का मेकअप ही देखने में अच्छा लगता है।