{"_id":"6a9aadeb8115b192740fe92c","slug":"janmashtami-outfit-ideas-tips-to-get-ready-for-janmashtami-2026-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर खास: आज सबके बीच छा जाएगा आपका लुक, बस इन फैशन और ज्वेलरी टिप्स को करें फॉलो","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
जन्माष्टमी पर खास: आज सबके बीच छा जाएगा आपका लुक, बस इन फैशन और ज्वेलरी टिप्स को करें फॉलो
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 04 Sep 2026 05:18 PM IST
सार
Radha Rani look: जन्माष्टमी पर लहंगा-चोली, चुनरी, पारंपरिक आभूषण और फूलों से सजे हेयरस्टाइल से राधा रानी या गोपी लुक पाएं। बच्चों को भी नन्हे कान्हा-राधा के रूप में सजाएं
विज्ञापन
1 of 6
जन्माष्टमी के लिए परफेक्ट है गोपी लुक
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जन्माष्टमी सिर्फ भगवान कृष्ण की भक्ति में रमने का पर्व नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के रंगों में सजने-संवरने का खास मौका भी है। इस बार सूट-साड़ी से हटकर आप राधा रानी या गोपी लुक को अपने अंदाज में ट्राई कर सकती हैं। पारंपरिक पोशाक, खूबसूरत आभूषण, हल्का-सा मेकअप और आकर्षक हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। वहीं, बच्चों को कृष्ण-राधा के मनमोहक रूप में सजाकर आप इस पर्व की खुशियों को और भी खास बना सकती हैं।
2 of 6
जन्माष्टमी के लिए परफेक्ट है गोपी लुक
- फोटो : Adobe stock
राधा रानी लुक के लिए चुनें पारंपरिक पोशाक
राधा रानी लुक के लिए आप लहंगा-चोली या घेरदार पारंपरिक पोशाक चुन सकती हैं। गुलाबी, पीला, लाल, हरा या आसमानी रंग जन्माष्टमी के लिए खूबसूरत विकल्प हो सकते हैं। पोशाक के साथ चुनरी को सिर या कंधे पर पारंपरिक अंदाज में स्टाइल करें। माथे पर बड़ी बिंदी, मांग टीका और नथ आपके लुक को और आकर्षक बनाएंगी। ज्यादा मेकअप की जगह चेहरे पर हल्का और नेचुरल मेकअप करें, जिससे पूरा लुक सॉफ्ट और पारंपरिक नजर आएगा।
3 of 6
जन्माष्टमी के लिए परफेक्ट है गोपी लुक
- फोटो : Ai
गोपी लुक में दिखें चंचल और आकर्षक
अगर आप हल्का और चंचल लुक चाहती हैं तो गोपी लुक बेहतरीन विकल्प है। घेरदार स्कर्ट के साथ छोटा ब्लाउज और खूबसूरत दुपट्टा पहनें। जन्माष्टमी पर गोपी तिलक या गोपी डॉट्स से लुक को खास बनाएं। माथे पर छोटी बिंदिया या आकर्षक डिजाइन पारंपरिक शृंगार में नयापन जोड़ते हैं। इन्हें चंदन, कुमकुम या हल्के रंगों से बनाया जा सकता है। फूलों का गजरा, झुमके, बिंदी और हल्का मेकअप लुक को और मनमोहक बनाएंगे। कमरबंद, चूड़ियां और रंग-बिरंगे आभूषण चार-चांद लगाएंगे। हाथ में छोटी मटकी या फूलों की टोकरी लेकर आप गोपी अंदाज को और प्रभावशाली बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जन्माष्टमी के लिए परफेक्ट है गोपी लुक
- फोटो : instagram
हेयरस्टाइल में लगाएं फूल और गजरा
जन्माष्टमी के लुक में हेयरस्टाइल की भी अहम भूमिका होती है। आप लंबी चोटी, जूड़ा या साइड ब्रेड बना सकती हैं। बालों में गजरा, छोटे फूल या मोतियों की सजावट करें। इससे आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। आंखों की खूबसूरती उभारने के लिए काजल और आईलाइनर लगाएं। होंठों पर पोशाक से मिलता-जुलता हल्का रंग लगाएं। माथे पर बिंदी और मांग टीका जरूर पहनें। इससे आपका पारंपरिक लुक पूरा होगा।
विज्ञापन
5 of 6
Radha Ashtami 2024
- फोटो : instagram
ऐसे पाएं राधा रानी लुक
गुलाबी, रानी या पीले रंग का पारंपरिक लहंगा चुनें और साथ में हल्का दुपट्टा लें। माथा-पट्टी, मांग टीका, झुमके और नथ से शृंगार करें। बालों में चोटी या जूड़ा बनाकर गजरा और फूल सजाएं। माथे पर राधा-कृष्ण तिलक, हल्की बिंदी, काजल और गुलाबी लिप्स से लुक पूरा करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।