फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे ये रस, जान लें किस त्वचा के लिए है क्या है बेस्ट

Fri, 08 Jun 2018 09:22 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Tips to enhance your beauty with the help of fruits
घर हो या बाहर हमारी त्वचा को रोज धूल-मिट्टी और धूप का सामना करना पड़ता है। बाहर के प्रदूषण और दूषित हवा से हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। हवा में होने वाले रसायन प्रदूषण, धूल और सूर्य की किरणें त्वचा को ज्यादा प्रभावित करती हैं। इससे अपनी त्वचा को बचाने के लिए आप भी कई प्रकार के कॉस्मेटिक प्रोडक्टस का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन इन प्रोडक्टस में कई प्रकार के तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुचाते हैं। इससे बचने के लिए कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट के स्थान पर आप ताजे फलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Tips to enhance your beauty with the help of fruits
फलों में मौजूद विटामिन और खनिज पदार्थ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। साथ ही यह आपको सुंदर, साफ और चमकती त्वचा भी देते हैं।चेस अरोमाथेरेपी कॉस्मेटिक के संस्थापक और अरोमापेथिस्ट डॉ नरेश अरोड़ा कहते हैं कि जो खुशबू फलों के प्राकृतिक स्पा से उत्सर्जित होती है, उससे त्वचा को तनाव से आराम मिलता है। इसलिए प्राकृतिक स्पा के जरिए फलों के द्वारा सबसे अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
Tips to enhance your beauty with the help of fruits
फलों के फेशियल में कुछ फल अम्ल जैसे ग्लाइकोलिक एसिड, अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड, सिट्रिक एसिड, विटामिन खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं। यह अम्ल दागरोधी, सिकुड़न प्रतिरोधी होते हैं। फलों के फेशियल में एंटीऑक्सीडेंट, ब्यूटी पोषक तत्व और एंजाइम संतुलित मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे आपकी त्वचा चमकदार और स्वस्थ रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to enhance your beauty with the help of fruits
निखारें रंगत
रूखी त्वचा वाले लोगों को झुर्रियां होने लगती हैं और ये चेहरे की चमक कम करके उसे बेजान बनाती हैं। रूखी त्वचा से जलन होने लगती है, ऐसे में विटामिन बी12 और एच युक्त प्रोटीन वाले फलों के फेशियल का प्रयोग करें जैसे सेब, जामफल, अंगूर, केला आदि।

 
विज्ञापन
Tips to enhance your beauty with the help of fruits
तैलीय त्वचा
तैलीय त्वचा वाले लोगों की त्वचा चिकनी और चमकीली होती है। इनकी त्वचा के छिद्र बड़े होते हैं और ऐसे चेहरे पर दाग, मुंहासों की समस्या आम बात है। इससे बचाव के लिए पीले फलों का सेवन करना चाहिए, जिसमें विटामिन सी और ए मौजूद होते हैं जैसे संतरा, आम, टमाटर, पपीता आदि।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed