फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेयरनेस क्रीम नहीं बेकिंग सोडा से पाएं गोरा रंग, जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

Wed, 06 Jun 2018 10:58 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Tips to use baking soda for skin whitening
लोग गोरा रंग पाने के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिनका असर कुछ ही समय के लिए होता है। साथ ही ये त्वचा के लिए भी हानिकारक होते हैं। लेकिन आपके किचन में ही एक ऐसी चीज मौजूद से जिससे चुटकियों में आप गोरा रंग पा सकते हैं। जी हां, बेकिंग सोडा के प्रयोग से त्वचा में निखार आता है। तो आइए जानते हैं कि चेहरे पर लगाने के लिए इसे किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
Tips to use baking soda for skin whitening
पानी के साथ बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। आप हफ्ते में तीन-चार बार इसे लगा सकते हैं। आप चाहें तो पानी की जगह गुलाब जल, बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Tips to use baking soda for skin whitening
शहद के साथ
शहद से त्वचा की नमी बरकरार रहती है और यह बैक्टेरिया से लड़ने में मदद करता है। इसके लिए बेकिंग सोडा में शहद मिलाएं और मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद पानी से इसे धो लें। इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to use baking soda for skin whitening
नहाने के पानी में
नहाते समय पानी में थोड़ा सेंधा नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पानी से नहाने पर त्वचा दमकने लगती है। आप ऐसा रोज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Tips to use baking soda for skin whitening
नींबू के साथ
नींबू में विटामिन सी होता है जो ब्लीच का काम करता है। इसके लिए आधे कप बेकिंग सोडा में एक नींबू निचोड़ें और चेहरे पर इस मिश्रण को अच्छे से मलें। थोड़ी देर बाद पानी से चेहरा धो लें। आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें जैतून के तेल या शहद की भी मिला सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed