फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: चेहरे पर भर-भर के लगाते हैं दही तो इसके नुकसान जान लें

Sun, 23 Feb 2025 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 23 Feb 2025 09:41 AM IST
सार

चेहरे पर दही लगाना त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अगर इसे ज्यादा या गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips chehare par dahi lagane ke nuksaan
चेहरे पर भर-भर के लगाते हैं दही तो इसके नुकसान जान लें - फोटो : इंस्टाग्राम
Skin Care Tips: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि दही के इस्तेमाल से चेहरे का गोरापन बढ़ता है, जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, दही चेहरे की गंदगी को आंतरिक रूप से साफ करता है, जिसकी वजह से चेहरा दमक उठता है, लेकिन इसके इस्तेमाल से कभी भी गोरापन नहीं बढ़ता।


गोरापन पाने के लिए ज्यादातर लोग चेहरे पर दही का इस्तेमाल भर-भर के करते हैं। ऐसे में आपको ये जानना बेहद जरूरी है कि यदि आप चेहरे पर दही का इस्तेमाल काफी ज्यादा मात्रा में करेंगे तो इससे क्या नुकसान हो सकते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपनी त्वचा को बचा सकें। 
Skin Care Tips chehare par dahi lagane ke nuksaan
अत्यधिक रूखापन या जलन - फोटो : Adobe stock

अत्यधिक रूखापन या जलन

  • यदि आपको लगता है कि हर रोज चेहरे पर दही लगाने से चेहरा चमक उठता है तो ये जान लें कि जिस तरह से दही चेहरा चमकाता है, ठीक उसी तरह से ये चेहरे को ड्राई भी बना देता है।
  • दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएशन करता है।
  • इसकी वजह से ड्राई स्किन त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है। 
Skin Care Tips chehare par dahi lagane ke nuksaan
बढ़ जाती है एलर्जी की समस्या - फोटो : Adobe stock

बढ़ जाती है एलर्जी की समस्या
 

  • आज के समय में बहुत से लोगों को एलर्जी जैसी परेशानियां होती हैं।
  • ऐसे में यदि एलर्जी के ऊपर आप चेहरे पर दही लगाएंगे तो इससे चेहरे पर जलन की समस्या बढ़ सकती है।
  • जलन और खुजली यदि ज्यादा हो रही है तो घरेलू नुस्खे न अपनाएं, बल्कि सीधा डॉक्टर के पास जाएं।

   

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips chehare par dahi lagane ke nuksaan
होता है सनबर्न का खतरा - फोटो : Adobe stock

होता है सनबर्न का खतरा
 

  • यदि आप दही लगाने के बाद धूप में निकल गए तो इससे चेहरे पर सनबर्न हो सकता है।
  • ऐसा इसलिए क्योकि दही में प्राकृतिक एसिड होते हैं, जो त्वचा को सूरज के प्रति संवेदनशील बना सकते हैं।
  • इसलिए कोशिश करें कि दही का इस्तेमाल शाम के समय ही करें। 

   

विज्ञापन
Skin Care Tips chehare par dahi lagane ke nuksaan
मुंहासों से होंगे परेशान - फोटो : Adobe stock

मुंहासों से होंगे परेशान
 

  • दही में प्राकृतिक बैक्टीरिया होते हैं, जो कुछ लोगों की त्वचा पर मुंहासे बढ़ा सकते हैं, खासकर अगर इसे लंबे समय तक चेहरे पर रखा जाए।
  • ऐसे में यदि चेहरे पर दही लगा रहे हैं तो समय का खास ध्यान रखें, ताकि मुंहासों जैसी समस्याएं आपको न घेर सकें।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed