फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rose Oil: गुलाब के तेल की कुछ बूंदे ही चेहरे पर लाती है गजब का बदलाव, जानें लगाने का तरीका

Tue, 16 Aug 2022 07:05 PM IST
Aprajita shukla अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 16 Aug 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
rose oil for fine lines and wrinkles how to make oil
rose oil - फोटो : iStock

गुलाबजल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही गुलाब के तेल को भी त्वचा पर लगाने से काफी सारे फायदे देखने को मिलते हैं। गुलाब जल एक बेहतरीन टोनर है। इसे लगाने से स्किन के पोर्स छोटे होते हैं और स्किन सॉफ्ट दिखती है। वहीं गुलाब का तेल बढ़ती उम्र पर काफी असर करता है। अगर चेहरे पर झुर्रियों के निशान आना शुरू हो गए हैं तो गुलाब के तेल की कुछ बूंदे ही असर दिखा सकती है। तो चलिए जानें कैसे लगाएं चेहरे पर गुलाब का तेल।

rose oil for fine lines and wrinkles how to make oil
rose
कैसे बनाएं गुलाब का तेल

मार्केट में बहुत सारे प्रोडक्ट आते हैं जिनमे रोज एक्स्ट्रैक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहे तो गुलाब के तेल को घऱ में ही बनाकर तैयार कर सकते हैं। गुलाब के तेल को बनाने के लिए जरूरत होगी दस गुलाब की पंखुड़ियों की, साथ में जैतून का तेल और एक कप पानी। 

rose oil for fine lines and wrinkles how to make oil
rose oil - फोटो : instagram

गुलाब का तेल बनाने के लिए गुलाबों की पंखुड़ियों को निकालकर अलगु कर लें। फिर किसी कांच के बर्तन में जैतून का तेल निकाल लें। फिर उसमे पंखुड़ियों को डाल दें। किसी बड़े से बर्तन में पानी को गर्म करें और तेल से भरी शीशी को गर्म पानी में रख दें। रातभर इसे ऐसे ही रखा रहने दें। सुबह तेल से पंखुड़ियों को निचोड़कर अलग कर दें। बस गुलाब का तेल तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rose oil for fine lines and wrinkles how to make oil
रोज - फोटो : Pixabay

अब इस तेल की चार से पांच बूंदों को चेहरे पर इस्तेमाल करें। रोजाना इस तेल की दो से चार बूंदों से चेहरे की मसाज करें। इसमे मौजूद एंटी-आक्सीडेंट चेहरे की झुर्रियों को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही फाइन लाइंस को भी हल्का करता है। 

विज्ञापन
rose oil for fine lines and wrinkles how to make oil
rose - फोटो : istock

अगर आप चाहती हैं कि गुलाब के तेल का असर चेहरे पर दिखे। तो इस तेल की कुछ बूंदों को लेकर आंखो के आसपास के एरिया पर हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से यहां कि स्किन एक बार फिर से टाइट होना शुरू हो जाएगी। क्योंकि आंखों के आसपास की त्वचा पर ही सबसे पहले उम्र का असर दिखता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed