Men's Grooming Tips: जब भी मौसम बदलता है तो त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर बदलते मौसम में त्वचा का ध्यान सही से न रखा जाए तो आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। महिलाएं तो अपनी खूबसूरती का ध्यान रखने के लिए तमाम तरह के ब्यूटी टिप्स अपना लेती हैं लेकिन पुरुषों को ये सब समझ ही नहीं आता।
अक्सर लोगों को लगता है कि ब्यूटी टिप्स की जरूरत सिर्फ महिलाओं को होती है, जबकि ऐसा नहीं है। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इन ब्यूटी टिप्स की जरूरत पड़ती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल पुरुषों को भी करना चाहिए। ताकि उनकी त्वचा से भी तमाम तरह की परेशानियां दूर रहें। अगर आप भी उन पुरुषों में हैं, जो अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें।
2 of 6
पुरुषों को फॉलो करने चाहिए ये ब्यूटी टिप्स
- फोटो : iStock
फेस मास्क जरूरी
महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी हर हफ्ते फेस मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है। अगर आप हर दिन चेहरे पर फेस मास्क लगाएंगे, तो इससे आपकी तमाम तरह की परेशानियां दूर होंगी। अगर बाजार में मिलने वाले मास्क पर भरोसा नहीं होता, तो आप होममेड मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
3 of 6
पुरुषों को फॉलो करने चाहिए ये ब्यूटी टिप्स
- फोटो : iStock
मॉश्चराइजर है जरूरी
आपने अक्सर लड़कों को ये कहते सुना होगा कि मॉश्चराइजर तो लड़कियां लगाती हैं। जबकि ये दोनों के लिए जरूरी होता है। खासतौर पर जब मौसम बदल रहा हो, तब मॉश्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें। इससे आपकी त्वचा में नमी बरकरार रहेगी। बस ध्यान रखें कि मॉश्चराइजर आपकी स्किन टाइप के हिसाब से होना चाहिए।
4 of 6
पुरुषों को फॉलो करने चाहिए ये ब्यूटी टिप्स
- फोटो : File Photo
लिप बाम
रूखे-सूखे होंठ आपके लुक को खराब कर सकते हैं। ऐसे में समय-समय पर लिप बाम का इस्तेमाल अवश्य करें। ध्यान रखें कि ये लिप बाम अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। खराब क्वालिटी का लिप बाम आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकता है।
5 of 6
पुरुषों को फॉलो करने चाहिए ये ब्यूटी टिप्स
- फोटो : Freepik
हेयर केयर है जरूरी
त्वचा के साथ-साथ अपने बालों का भी ध्यान रखें। इसके लिए ध्यान रखें कि स्कैल्प पर कभी भी डैंड्रफ न रहे। सिर पर जमा रूसी आपको शर्मिंदा कर सकती हैं। ऐसे में हेयर मास्क का इस्तेमाल करके रूसी का खात्मा करें।