फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bridal Makeup: ब्राइडल पैकेज बुक करने से पहले मेकअप आर्टिस्ट से पूछें ये सात सवाल, तभी लुक दिखेगा परफेक्ट

Tue, 12 Nov 2024 01:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 12 Nov 2024 01:36 PM IST
सार

अपने लिए ब्राइडल मेकअप बुक करने से पहले ब्यूटिशियन से कुछ महत्वपूर्ण सवाल पूछना जरूरी है ताकि आपको अपनी शादी के दिन एक परफेक्ट लुक मिल सके। यहां ऐसे सवालों के बारे में हम बताने जा रहे हैं, जिनको पूछना बेहद जरूरी है।

 

विज्ञापन
Bridal Makeup tips must ask these 7 questions bridal makeup artist
ब्राइडल पैकेज बुक करने से पहले मेकअप आर्टिस्ट से पूछें ये सात सवाल - फोटो : instagram

Bridal Makeup: वैसे तो शादी का दिन लड़के और लड़की दोनों के लिए ही काफी खास होता है, लेकिन इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए लड़कियों को ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अपनी शादी वाले दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए हर होने वाली दुल्हन महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देती है। इसके लिए वो महीनों पहले से ही अपने कपड़े, ज्वेलरी तैयार करने लगती हैं।



शादी में दुल्हन के कपड़ों और ज्वेलरी के अलावा उनका मेकअप भी उनकी खूबसूरती बढ़ाने में काफी मदद करता है। ऐसे में दुल्हनें पहले से ही अच्छा पार्लर बुक कर लेती हैं। अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप ब्राइडल पैकेज बुक करने का सोच रही हैं तो पहले कुछ बाते जान लें।

दरअसल, ब्राइडल पैकेज बुक करने से पहले मेकअप आर्टिस्ट से कुछ महत्वपूर्ण सवाल पूछना जरूरी है ताकि आपकी शादी के दिन सब कुछ ठीक से हो सके और आपकी जरूरतों के अनुसार बेस्ट पैकेज मिल सके। यहां सात सवाल दिए गए हैं जो आपको जरूर पूछने चाहिए।

 

 

Bridal Makeup tips must ask these 7 questions bridal makeup artist
ब्राइडल पैकेज में क्या-क्या शामिल है ? - फोटो : instagram-Aditi Rao Hydari

ब्राइडल पैकेज में क्या-क्या शामिल है ?

अपना ब्राइडल पैकेज बुक करने से पहले ये जरूर पूछ लें कि पैकेज में क्या-क्या शामिल है। जैसे मेकअप, हेयरस्टाइल, ड्रेस ड्रेपिंग, नेल आर्ट और मेहंदी आदि। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि पैकेज की कीमत के हिसाब से आपको कौन-कौन सी सेवाएं मिल रही हैं।

Bridal Makeup tips must ask these 7 questions bridal makeup artist
क्या पैकेज में ट्रायल मेकअप शामिल है? - फोटो : instagram- Nora Fatehi

क्या पैकेज में ट्रायल मेकअप शामिल है?

 कई बार ब्राइडल पैकेज में ट्रायल सेशन शामिल होता है, जिससे आप अपने शादी के दिन का लुक पहले से देख सकें। पूछें कि क्या ट्रायल के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा और ट्रायल कब और कैसे किया जा सकता है। यदि ट्रायल पैकेज में हो, तो एक बार ट्रायल अवश्य लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bridal Makeup tips must ask these 7 questions bridal makeup artist
मेकअप कितनी देर तक टिकेगा? - फोटो : instagram
मेकअप कितनी देर तक टिकेगा?

ये सबसे अहम सवाल है क्योकि शादी में दुल्हन के चेहरे पर 12 घंटे से ज्यादा समय तक मेकअप लगा रहता है। ऐसे में ये सवाल जरूर पूछें। इसके साथ ये भी पूछें कि क्या वे सेटिंग स्प्रे या अन्य तकनीकें इस्तेमाल करते हैं ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।

 

विज्ञापन
Bridal Makeup tips must ask these 7 questions bridal makeup artist
किस तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स हैं? - फोटो : instagram

 किस तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स हैं?

बुक करने से पहले ही मेकअप आर्टिस्ट से पूछें कि वे किस ब्रांड के प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। सुनिश्चित करें कि वे अच्छे और त्वचा के अनुकूल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही मेकअप किस तरह का होगा, जैसे एचडी या एयरब्रश मेकअप, इस बारे में भी पहले से पूछ लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed