फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Routine: सुबह उठने के बाद करें ये काम, लंबे समय तक दिखेंगी जवां

Mon, 25 Jul 2022 04:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 25 Jul 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
Beauty Care Tips for 30 Plus Follow These Skin Care Routine for Beautiful Look
early morning skin care routine

त्वचा की लगातार देखभाल का असर लंबे समय बाद तक दिखता है। जब आप 40 की होने के करीब हो और कोई आपकी उम्र का अंदाजा ना लगा सके। वैसे तो रात को स्किन की देखभाल करने की सलाह हर कोई देता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि त्वचा पर उम्र का असर लंबे समय तक ना दिखे। तो सुबह उठने के बाद इन पांच काम को जरूर करें। तो चलिए जानें क्या है मॉर्निंक स्किन केयर रूटीन।

Beauty Care Tips for 30 Plus Follow These Skin Care Routine for Beautiful Look
face wash

सुबह उठने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से जरूर धोएं। ऐसा करने से उम्र के साथ बढ़ रहे पोर्स बंद होने लगते हैं। ठंडा पानी त्वचा के लिए किसी एंटी रिंकल की तरह काम करता है और त्वचा की उम्र को कम करता है। जिससे आप लंबे समय तक जवां दिखती हैं। साथ ही ठंडा पानी रातभर स्किन पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल को भी साफ करने में मदद करता है। जिससे एक्ने और पिंपल की समस्या कम होने लगती है।

Beauty Care Tips for 30 Plus Follow These Skin Care Routine for Beautiful Look
face wash

चेहरे को पानी से साफ करने के साथ ही टोनर की मदद से टोन जरूर करें। इसके लिए गुलाब जल सबसे अच्छा टोनर का काम करता है। गुलाब जल की मदद से स्किन को रिफ्रेश करें। फिर अपनी त्वचा के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Care Tips for 30 Plus Follow These Skin Care Routine for Beautiful Look
drinking water - फोटो : pixabay
पानी पीना है जरूरी

सुबह उठने के बाद कम से कम एक से दो गिलास पानी पीना बेहद जरूरी है। इससे शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। आप चाहे तो पानी के साथ ही नारियल पानी या फिर ग्रीन टी का सेवन करें। सुबह के वक्त तरल पदार्थ स्किन को रिफ्रेश और हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
Beauty Care Tips for 30 Plus Follow These Skin Care Routine for Beautiful Look
rose water - फोटो : iStock
क्लींजर के तौर पर चेहरे पर गुलाब जल और नींबू से बने सीरम को चेहरे पर लगाएं। इसमे थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाने से ये स्किन को बेहतर तरीके से साफ करता है। चेहरे और गर्दन पर इसे जरूर लगाना चाहिए। ये चेहरे की गंदगी को साफ करेगा। और ग्लिसरीन त्वचा को मॉइश्चराइज रखेगा। जिससे त्वचा ड्राई नहीं दिखेगी और लंबे समय तक त्वचा को जवां रहने का मौका मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed