जान्हवी कपूर इन दिनों मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। तभी तो वो वेकेशन के लिए मालदीव पहुंच गई थीं। हालांकि इस छोटी सी ट्रिप से वो बहुत ही जल्दी लौट आईं। लेकिन उनकी समुंदर किनारे बीच बेब वाली तस्वीरें सुर्खियां बन गई हैं। वहीं दूसरी तरफ वेकेशन से लौटीं जान्हवी की शार्ट ड्रेस ने भी फैंस को इंप्रेस कर लिया है।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
दरअसल, मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटीं जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पर काले रंग के रोम्पर ड्रेस में नजर आईं। जिसमे वो अपने खूबसूरत टोंड लेग्स फ्लांट कर रही थीं। वहीं लैस वाली इस ड्रेस में जान्हवी का स्टाइलिश लुक भी फैंस को नजर आया। जिसके साथ मिस कपूर बालों में चोटी बनाएं नजर आईं। वहीं हाथों में पर्स और ग्लैडिएटर फुटवियर उनके लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहे थे। दूसरी तरफ जान्हवी ने सेफ्टी के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
छुट्टियों पर गईं जान्हवी ने वेकेशन के दौरान हॉट लुक में तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमे उनका लुक काफी हद तक किम कादर्शियां से इंस्पायर दिख रहा था। जिसमे वो सफेद रंग की मोनोकोनी में रेडी थीं। जिसकी डीप नेकलाइन और बैकलेस लुक के साथ स्लीव भी काफी डीप कट मे थी।
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
वहीं इस तरह की मोनोकोनी में किम कादर्शियां भी नजर आ चुकी हैं। वैसे जान्हवी ने पहली बार बीच लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। जो देखते ही देखते वायरल हो गई। जान्हवी अपने दोस्तों के साथ मिलकर वेकेशन एंज्वॉय कर रही हैं। जिसकी ढेर सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
इन्हीं तस्वीरों में से एक में जान्हवी नियॉन रंग की बिकिनी में भी पोज दे रही हैं। जिसमे उनका सल्ट्री लुक किसी भी फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। वहीं दूसरी तरफ इतने हॉट लुक के साथ जान्हवी ने इस बिकिनी और स्कर्ट के साथ दो चोटी वाला क्यूट लुक भी बनाया है। जिसे देख फैंस ने जमकर लाइक भी किया है।