नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने नेटफ्लिक्स को बॉम्बे बेगम्स से ‘आपत्तिजनक’ दृश्य हटाने के लिए गुरुवार तक का समय दिया है। आयोग ने पहले ही इस मामले में नेटफ्लिक्स को नोटिस भेजा था।
2 of 5
बॉम्बे बेगम्स
- फोटो : फाइल
एनसीपीसीआर ने कहा कि वह अपनी बेब सीरिज की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाए क्योंकि इसमें बच्चों को गलत ढंग से दिखाया गया है। इससे पहले आयोग ने एक नोटिस जारी किया था। जिसमें उन्होंने नेटफ्लिक्स को 24 घंटे में एक विस्तृत एक्शन रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। साथ ही कहा कि अगर वह ऐसा करने में समर्थ नहीं होते हैं तो उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए वे बाध्य होंगे।
3 of 5
बॉम्बे बेगम्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयोग के नोटिस के जवाब में नेटफ्लिक्स ने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी थी। वेब सीरीज का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है जिसमें पांच अलग अलग महिलाओं की कहानी दिखाई गई हैं। इस सीरीज के जरिए अभिनेत्री पूजा भट्ट लंबे समय बाद नजर आईं। पूजा भट्ट के अलावा सुहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष, प्लाबिता बोर-ठाकुर, आध्या आनंद महत्वपूर्ण ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।
4 of 5
बॉम्बे बेगम्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं इस पूरे मामले में बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर्स ने आयोग के रुख पर आपत्ति जताई है। निर्देशक हंसल मेहता ने ट्वीट किया, ‘क्या ये लोग अपना पूरा समय ओटीटी के शो को देखने में बिताते हैं या फिर बाल अधिकारों के लिए काम भी करते हैं?’ निर्देशक अनुभव सिन्हा ने मेहता के ट्वीट पर जवाब देते तंज किया, ‘वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हम अपना काम नहीं कर रहे हैं।‘
5 of 5
बॉम्बे बेगम्स
- फोटो : फाइल
फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी ने ट्वीट कर सवाल किया, ‘यह सब कब रुकेगा? क्या पूरी रचनात्मक स्वतंत्रता बंधक चुकी है?’ वहीं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एनसीपीसीआर के कदम का बचाव करते हुए कहा कि नाबालिगों को ‘ड्रग, हिंसा’ से जोड़कर दिखाना ‘अपराध’ है।