Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samay Raina Struggling With Depression After India’s Got Latent Controversy Asking Question To ChatGPT

समय रैना: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद डिप्रेशन में चले गए थे कॉमेडियन, चैटजीपीटी से पूछते थे ये सवाल

Mon, 16 Nov 2026 02:41 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 02:41 PM IST
सार

  • 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 का आखिरी एपिसोड 15 नवंबर को रिलीज हुआ।
  • दूसरे सीजन के फिनाले में समय रैना भावुक नजर आए।
  • कॉमेडियन ने उन दोस्तों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ नहीं छोड़ा। 

विज्ञापन
Samay Raina Struggling With Depression After India’s Got Latent Controversy Asking Question To ChatGPT
समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई विवादित बयान या कॉमेडी नहीं, बल्कि उनके दिल की बात है। करीब दो साल पहले एक विवाद के चलते उनका शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' बंद हो गया था। उस वक्त समय के लिए हालात काफी मुश्किल हो गए थे।
विज्ञापन


वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे और उन्हें यह भी नहीं पता था कि उनका शो कभी दोबारा शुरू हो पाएगा या नहीं। अब शो के दूसरे सीजन के फिनाले में समय ने उस मुश्किल दौर को याद किया और बताया कि कनाडा में रहते हुए वह चैटजीपीटी से अपने शो के भविष्य को लेकर सवाल किया करते थे।
विज्ञापन


दरअसल, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 का आखिरी एपिसोड रविवार, 15 नवंबर को रिलीज हुआ। फिनाले के दौरान समय ने अपने सफर, मुश्किल वक्त में दोस्तों से मिले साथ और शो की कामयाबी के बारे में बात की। उनके इस इमोशनल स्पीच के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Samay Raina Struggling With Depression After India’s Got Latent Controversy Asking Question To ChatGPT
समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
चैटजीपीटी से सवाल करते थे समय रैना
समय ने कनाडा में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए बताया कि उस वक्त वह डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनका शो दोबारा शुरू हो पाएगा या नहीं। ऐसे में वह चैटजीपीटी से इस बारे में सवाल किया करते थे। समय ने कहा, 'मैं चैटजीपीटी को लिखता था कि तुम्हें क्या लगता है, क्या समय रैना कभी अपना शो वापस ला पाएगा? तो वह जवाब देता था कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।'

समय ने आगे बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका शो इस मुकाम तक पहुंचेगा। उन्हें इस बात की भी उम्मीद नहीं थी कि बॉलीवुड के बड़े सितारे उनके शो का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे कलाकारों के शो में आने का जिक्र करते हुए अपनी हैरानी जाहिर की।

Samay Raina Struggling With Depression After India’s Got Latent Controversy Asking Question To ChatGPT
समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
भावुक हुए समय रैना
समय रैना दूसरे सीजन के सफर को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने उन दोस्तों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके मुश्किल वक्त में उनका साथ नहीं छोड़ा। समय ने बताया कि जब वह उस दौर से गुजर रहे थे, तब उनके दोस्तों ने उन्हें हिम्मत दी। हालांकि, अपनी स्पीच के आखिर में उन्होंने हनी सिंह को लेकर एक मजाक किया और माहौल को हल्का कर दिया।

रणवीर इलाहाबादिया के बयान से शुरू हुआ था विवाद
बता दें कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का पहला सीजन एक बड़े विवाद में घिर गया था। शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट के माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक सवाल किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ और रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा समेत शो से जुड़े कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं।

इस विवाद का सीधा असर शो पर पड़ा। समय ने अपने यूट्यूब चैनल से पहले सीजन के सभी एपिसोड हटा दिए थे। इसके बाद वह कनाडा चले गए, जहां उन्होंने डिप्रेशन से जूझने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed