Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Harry Potter First Clip Hogwarts Students Enjoy Feast In Great Hall Dumbledore Reminisce

हैरी पॉटर: मेकर्स ने शेयर की सीरीज की क्लिप, छात्र ले रहे दावत का आनंद; पुराने ख्यालों में डूबे डंबलडोर

Sun, 15 Nov 2026 08:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 15 Nov 2026 08:39 PM IST
सार

  • मेकर्स ने अपकमिंग सीरीज 'हैरी पॉटर' के पहले सीजन का एक क्लिप शेयर किया है। 
  • आठ भागों वाली इस सीरीज के अलग-अलग एपिसोड्स का निर्देशन अलग-अलग निर्देशक करेंगे।
  • इस सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग UK में शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
Harry Potter First Clip Hogwarts Students Enjoy Feast In Great Hall Dumbledore Reminisce
हैरी पॉटर - फोटो : इंस्टाग्राम@harrypotter

विस्तार

सीरीज 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन' के लिए काउंटडाउन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। जे.के. रोलिंग की किताबों पर आधारित यह सीरीज पहले नॉवेल को पर्दे पर लाएगी। मेकर्स ने अपकमिंग सीरीज से एक क्लिप शेयर की है। इसमें दर्शकों को हॉगवर्ट्स के ग्रेट हॉल में छात्रों की पहली रात का नजारा देखने को मिलता है।
विज्ञापन
Trending Videos

Harry Potter First Clip Hogwarts Students Enjoy Feast In Great Hall Dumbledore Reminisce
हैरी पॉटर - फोटो : इंस्टाग्राम@harrypotter
मेकर्स ने जारी किया खास क्लिप
हैरी पॉटर की पहली क्लिप में एक दावत और हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर नजर आते हैं। HBO सीरीज के आधिकारिक अकाउंट ने पहला क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'हॉगवर्ट्स में आपका स्वागत है! यहां नई HBO ओरिजिनल सीरीज 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन' का एक एक्सक्लूसिव क्लिप है, जो क्रिसमस के दिन HBO मैक्स पर रिलीज होगी। यह क्लिप सॉर्टिंग हैट सेरेमनी के बाद का है, जिसमें छात्रों को उनके अलग-अलग हाउस में बांटा जाता है। नए और पुराने सभी छात्र मेज पर हाथ पीटते हुए डंबलडोर! डंबलडोर! के नारे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Harry Potter First Clip Hogwarts Students Enjoy Feast In Great Hall Dumbledore Reminisce
हैरी पॉटर - फोटो : इंस्टाग्राम@harrypotter
क्लिप में क्या है?
डोमिनिक मैक्लॉफलिन द्वारा निभाए गए हैरी पॉटर का किरदार पूछता है कि क्या डंबलडोर थोड़े पागल हैं, जिस पर उसका दोस्त रॉन वीसली (एलेस्टेयर स्टाउट) जवाब देता है कि हां, वह पूरी तरह से सनकी हैं। हेडमास्टर चुटकी बजाते हैं और जादू से मेज पर खाना प्रकट कर देते हैं। इसे देखकर छात्र बड़े उत्साह के साथ खाने पर टूट पड़ते हैं। एक और दृश्य में एमी अवार्ड विजेता जॉन लिथगो (डंबलडोर के रूप में) और जेनेट मैकटीर (मैकगोनागल के रूप में) नए छात्र हैरी के बारे में बात करते नजर आते हैं। डंबलडोर, मैकगोनागाल से कहते हैं कि उन्हें खुशी है कि हैरी उनके हाउस में आया है। वहीं प्रोफेसर मैकगोनागल यह देखकर हैरान रह जाती हैं कि हैरी अपने दिवंगत पिता, जेम्स पॉटर (जैस्पर टैलबोट) की तरह दिखता है।
विज्ञापन

Harry Potter First Clip Hogwarts Students Enjoy Feast In Great Hall Dumbledore Reminisce
हैरी पॉटर - फोटो : इंस्टाग्राम@harrypotter
हैरी पॉटर सीरीज के बारे में जानकारी
  • HBO की इस सीरीज में पापा एस्सिडु, निक फ्रॉस्ट और वारविक डेविस हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर का किरदार निभा रहे हैं।
  • HBO और HBO Max की इस सीरीज के शो-रनर फ्रांसेस्का गार्डिनर और जॉन ब्राउन हैं। 
  • आठ भागों वाली इस सीरीज के अलग-अलग एपिसोड्स का निर्देशन मार्क मायलोड, जेसिका हॉब्स, लुसी फोर्ब्स और बेंजामिन कैरोन करेंगे। 
  • हैरी पॉटर के दूसरे सीजन की शूटिंग UK में शुरू हो चुकी है। 
  • भारत में 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Harry Potter (@harrypotter)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed