पिछले साल की तरह इस साल भी भारतीय सिनेमा की शुरुआत अच्छी रही है। सिने प्रेमियों के लिए साउथ से लेकर बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी हैं। जनवरी के महीने में रिलीज हुई फिल्म हनुमान इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तेजा सज्जा के अभिनय की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। हनुमान के अलावा बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'फाइटर' और 'गुंटूर कारम' लगी हुई है। कुछ फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं कुछ को निराशा हाथ लगी है। तो आइए जानते हैं कि गुरुवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही इन सभी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।
Thursday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई फाइटर की उड़ान, 'हनुमान' का दमदार प्रदर्शन जारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 02 Feb 2024 09:08 AM IST
सार
हनुमान के अलावा बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'फाइटर' और 'गुंटूर कारम' लगी हुई है। कुछ फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं कुछ को निराशा हाथ लगी है। आइए जानते हैं कि गुरुवार को इन सभी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन